राज्य में जब भी चुनाव होता है तो सबसे पहले ईडी आती है- अशोक गहलोत

सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई हो रही है वो जल्दी फैसला होना चाहिए। जो ईडी को अधिकार दिए गए हैं अटैच करने के, उस पर बहस चल रही है, मुझे जहां तक जानकारी है। उस पर फैसला जल्दी होना चाहिए। उससे बड़ा नुकसान हो रहा है। लोग हरैस हो रहे हैं। राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने गुरुवार को दिल्ली में प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि देश में सीबीआई ने अपनी साख गिरा ली है अशोक गहलोत ने कहा कि जब राहुल गांधी से 50 घंटे की पूछताछ हुई थी तब उन्होंने ईडी डायरेक्टर, सीबीआई डायरेक्टर और सीबीडीटी के चेयरमैन से वक्त मांगा था।

गहलोत ने कहा कि मौजूदा समय में देश की तमाम जांच एजेंसियों की निष्पक्षता को लेकर सवाल उठ रहे हैं। सीबीआई की मिसाल देते हुए उन्होंने कहा कि पहले हर राज्य किसी बड़ी घटना की सीबीआई जांच की मांग करते थे लेकिन अब ऐसा नहीं है।गहलोत ने कहा कि अब फोकस ईडी पर है।ईडी का काम फाइनेस से जुड़ी गड़बड़ियों को देखना है लेकिन उसका गलत इस्तेमाल हो रहा है।

Read also – फिलिस्तीन समर्थक समूह ने न्यूयॉर्क में रैली निकाली

मुख्यमंत्री अशोक गहलोत  ने कहा कि मैंने टाइम मांगा था डायरेक्टर ईडी से, डायरेक्टर सीबीआई से और चेयरमैन सीबीडीटी से। जब यहां राहुल गांधी से 50 घंटे पूछताछ हुई कि मैं उनसे मिलूं। पहले दिन ही टाइम मांगा था कि ये उचित नहीं है। मैं जाकर मिलूं उनसे पूरे देश को सीबीआई और ईडी पर गर्व हैं।ये प्रीमियर एजेंसी हैं देश की। जैसे न्यायपालिका जरूरी है इसी तरह ये जरूरी हैं।

अगर उनकी निष्पक्षता कम होगी तो ये देश के लिए सही नहीं होगा।एजेंसी जिस मकसद से बनी हैं। जब वो मकसद पूरा होगा, देश का हित होगा। जैसे सीबीआई की विश्वसनीयता कम हो चुकी है। पहले सब सीबीआई जांच की मांग कर करती थे। कोई घटना, दुर्घटना पर सीबीआई जांच की मांग करते थे। अब ईडी पर शिफ्ट हो गया है। ईडी का काम आर्थिक मामलों की जांच करना है।

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates, Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter. Total Tv App 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *