फिलिस्तीन समर्थक समूह ने न्यूयॉर्क में रैली निकाली

न्यूयॉर्क में बुधवार को सैकड़ों लोगों ने फिलिस्तीन के समर्थन में रैली निकाली।प्रदर्शनकारी हाथों में पोस्टर लेकर फ़िलिस्तीन को आज़ाद कराने के नारे लगा रहे थे।अमेरिका के राष्ट्रपति ने जो बाइडेन, इज़राइल-हमास युद्ध पर बातचीत के लिए इज़राइल का दौरा किया। इजराइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू के कार्यालय ने बुधवार को कहा कि बाइडेन के अनुरोध के बाद मिस्र से गाजा में सीमित मानवीय सहायता की अनुमति दे दी गई है।

गाजा पट्टी के एक अस्पताल में विस्फोट में सैकड़ों लोगों के मारे जाने की खबर के बाद राष्ट्रपति का दौरा हुआ। अस्पताल विस्फोट के लिए कौन जिम्मेदार था, इस बारे में परस्पर विरोधी दावे किए जा रहे हैं।गाजा में अधिकारियों ने इसके लिए इजराइल को जिम्मेदार ठहराया।इज़राइल ने इसमें शामिल होने से इनकार किया और वीडियो, ऑडियो और दूसरे सबूत पेश किए।

Read also – महंत राम सुंदर का फायदा पहुंचाने के बीजेपी के आरोपों में कोई दम नहीं – भूपेश बघेल

इजराइल ने कहा कि आतंकवादी समूह इस्लामिक जिहाद की मिसाइल मिसफायर होने के कारण ये हादसा हुआ।सात अक्टूबर को शुरू हुआ युद्ध दोनों पक्षों के लिए सबसे घातक बन गया है। गाजा के स्वास्थ्य मंत्रालय ने बुधवार को कहा कि पिछले 11 दिनों में 3,478 फिलिस्तीनी मारे गए हैं और 12,000 से ज्यादा घायल हुए हैं।इज़राइली अधिकारियों के अनुसार, इज़रायल में 1,400 से अधिक लोग मारे गए हैं और बच्चों सहित कम से कम 199 दूसरे लोगों को हमास ने बंधक बना लिया।pti

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates, Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter. Total Tv App 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *