ओडिशा: प्राइवेट बस ऑपरेटरों की हड़ताल से फेस्टिव सीजन में यात्रियों की मुश्किलें बढ़ीं

ऑल ओडिशा प्राइवेट बस ओनर्स एसोसिएशन (एओपीबीओए) की तरफ से बुलाई गई अनिश्चितकालीन हड़ताल के बाद राज्य में लगभग 14,000 निजी बसें सड़कों से नदारद हैं।त्योहार के मौसम में यात्रा करने वाले हजारों यात्री भुवनेश्वर में बारामुंडा आईएसबीटी जैसे बस स्टेशनों पर फंस गए।

प्राइवेट बस एसोसिएशन ने राज्य सरकार के लोकेशन- एसेसेबल मल्टीमॉडल इनीशिएटिव के विरोध में अपनी अनिश्चितकालीन हड़ताल शुरू की है।एसोसिएशन ग्राम पंचायतों को राज्य की राजधानी से जोड़ने के लिए शुरू की गई एलएसीएमआई योजना के तहत लंबी दूरी के रूटों पर बसों के चलने के खिलाफ हैं।प्राइवेट बस ऑपरेटरों का कहना है कि यह योजना उनके लिए वित्तीय रूप से व्यवहार्य नहीं है।

 Read also – दिल्ली में पान मसाला कंपनी के कर्मचारियों से 50 लाख रुपये लूटने के आरोप में दो गिरफ्तार

भुवनेश्वर बस ओनर्स एसोसिएशन देबब्रत पटनायक ने कहा कि हमारी केवल दो मांगें हैं. नंबर एक एलएसीएमआई बस पंचायत स्तर से ब्लॉक स्तर तक चलनी चाहिए और दूसरी बात,ज्यादातर बसें केवल शहरी क्षेत्रों में चलनी चाहिए। उन्हें ग्रामीण क्षेत्रों में नहीं जाने दीजिए क्योंकि इससे हमारी बसों का परिचालन प्रभावित होता है। हड़ताल तब तक जारी रहनी चाहिए जब तक कि सरकार हमें लिखित में नहीं देती कि वे ब्लॉक स्तर से जिला स्तर तक बस चलाएंगेे।

यात्री स्मृति रेखा मोहंती ने कहा कि मुश्किल तो है, लेकिन फिर हम ट्राई कर रहे हैं और ये दूसरी बार है। लोग कितनी बजे से आकर खड़े हैं, यहां तक आते हुए मह लोगों का 12 घंटे लग गया।

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates, Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter. Total Tv App 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *