अमेरिकी कांग्रेस के प्रस्ताव में दिवाली के ऐतिहासिक और धार्मिक महत्व को मान्यता दी

Diwali Festival– भारतीय-अमेरिकी कांग्रेसी राजा कृष्णमूर्ति ने शुक्रवार को दिवाली त्योहार के धार्मिक और ऐतिहासिक महत्व को मान्यता देते हुए अमेरिकी कांग्रेस में एक प्रस्ताव से पेश किया। रोशनी का त्योहार भारतीय मूल के 30 लाख से अधिक अमेरिकियों के साथ-साथ दुनिया भर के करोड़ों लोगों मनाते हैं, जिनमें हिंदू, सिख और जैन शामिल हैं।…Diwali Festival

कृष्णमूर्ति ने कहा, “दिवाली दुनिया भर में और यहां संयुक्त राज्य अमेरिका में मना रहे लाखों सिखों, जैनियों और हिंदुओं के लिए अंधेरे पर प्रकाश और बुराई पर अच्छाई की विजय का उत्सव है।”

Read also- इजराइल-हमास जंग के बीच पीएम मोदी और यूएई के राष्ट्रपति की हुई बात, जताई चिंता !

“मुझे दिवाली के विशाल धार्मिक, सांस्कृतिक और ऐतिहासिक महत्व को पहचान दिलाने के लिए इस संकल्प को फिर से पेश करने में अपने सहयोगियों के साथ शामिल होने पर गर्व है।”

उन्होंने एक वीडियो संदेश में कहा, “आप सभी को अपने परिवार और दोस्तों के साथ जश्न मनाते हुए दिवाली की शुभकामनाएं। जैसा कि आप सभी जानते हैं, दिवाली अंधेरे पर प्रकाश और बुराई पर अच्छाई की जीत का जश्न है और संयुक्त राज्य अमेरिका सहित दुनिया भर में लाखों सिख, जैन और हिंदू इसे मनाते हैं। यही कारण है कि एक भारतीय-अमेरिकी और पांच भारतीय-अमेरिकी कांग्रेसियों में से एक के रूप में, जिन्हें मैं ‘समोसा कोकस’ कहता हूं, मुझे अमेरिकी सदन के पटल पर दिवाली के धार्मिक, आध्यात्मिक, सांस्कृतिक और ऐतिहासिक महत्व को पहचानने वाले अपने प्रस्ताव को फिर से प्रस्तुत करने पर गर्व है। जैसा कि हम रोशनी का त्योहार मना रहे हैं, मैं आप सभी को अपने परिवार, दोस्तों और समुदायों के साथ दीये जलाने के लिए आमंत्रित करता हूं और आपके अच्छे स्वास्थ्य की कामना करता हूं और आने वाले वर्ष के लिए शुभकामनाएं देता हूं, हैप्पी दिवाली।”

PTI

So

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates, Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter. Total Tv App

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *