World cup 2023: भारत-दक्षिण अफ्रीका मैच के टिकटों की कालाबाजारी के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन, कोलकाता में 16 गिरफ्तार

world cup 2023– कांग्रेस पार्टी ने शुक्रवार को पश्चिम बंगाल के कोलकाता में क्रिकेट विश्व कप टिकटों की कालाबाजारी के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया। ईडन गार्डन स्टेडियम के बाहर भारी संख्या में लोगों ने विरोध प्रदर्शन किया। पार्टी ने आरोप लगाया कि बंगाल क्रिकेट एसोसिएशन (सीएबी) गैर-जिम्मेदार है और टिकटों की कालाबाजारी की चिंता नही की जा रही है।

कोलकाता पुलिस ने कालाबाजारी में अब तक 16 लोगों को गिरफ्तार किया है। कई पुलिस स्टेशनों में सात मामले दर्ज किए हैं और टिकटों की कथित कालाबाजारी को रोकने के लिए एक अभियान के तहत ईडन गार्डन में रविवार को होने वाले भारत-दक्षिण अफ्रीका विश्व कप मैच के लिए 94 टिकट जब्त किए हैं।

Read also-अमेरिकी कांग्रेस के प्रस्ताव में दिवाली के ऐतिहासिक और धार्मिक महत्व को मान्यता दी

शुक्रवार को कोलकाता पुलिस के खूफिया विभाग के अधिकारियों ने रविवार के मुकाबले के लिए टिकटों की कालाबाजारी के आरोपों में ऑनलाइन टिकट बुकिंग पोर्टल के प्रतिनिधियों से पूछताछ की। उन्होंने कहा, बंगाल क्रिकेट एसोसिएशन (सीएबी) का कोई भी प्रतिनिधि, जिन्हें इस संबंध में मैदान पुलिस स्टेशन में रिपोर्ट करने के लिए कहा गया था, आगे नहीं आया।

एक अधिकारी ने बताया कि भारत-दक्षिण अफ्रीका मैच के टिकटों की कालाबाजारी की शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने सीएबी और पोर्टल के अधिकारियों को तलब किया था। उन्होंने बताया कि पुलिस ने मैच के टिकटों की कथित रूप से कालाबाजारी करने के आरोप में शुक्रवार को यहां नेताजी नगर से तीन लोगों को गिरफ्तार किया, उनके पास से 17 टिकट जब्त किए गए।

PTI

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates, Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter. Total Tv App

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *