(आकाश शर्मा)– देश के चार राज्यों मध्य प्रदेश, राजस्थान, छत्तीसगढ़ और तेलंगाना में आज (रविवार) सुबह आठ बजे मतगणना शुरू हो गई। दोपहर एक बजे तक काफी हद तक तस्वीर साफ हो जाने की संभावना है।
छत्तीसगढ़ में पहले चरण के लिए 20 सीटों पर 7 नवंबर, दूसरे चरण के लिए 70 सीटों पर 17 नवंबर, मध्य प्रदेश की सभी 230 सीटों के लिए 17 नवंबर, राजस्थान में 200 सीटों के लिए 25 नवंबर और तेलंगाना में 119 सीटों के लिए 30 नवंबर को मतदान हुआ था।
Read also-जम्मू कश्मीर: सीज़न की पहली बर्फबारी के बाद गुलमर्ग विंटर वंडरलैंड में बदल गया
इन चार राज्यों में से मध्य प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) वर्ष 2003 से सत्ता में है। 2018 में कांग्रेस सरकार बनाने के बावजूद सत्ता बरकरार नहीं रख पाई। भाजपा फिर सत्ता में आई और शिवराज सिंह चौहान चौथी बार मुख्यमंत्री बने।
राजस्थान में 1998 से कांग्रेस और भाजपा बारी- बारी से सत्ता में आ रही है। इस बार कांग्रेस पुरानी पेंशन और अपनी गारंटी के दम पर सत्ता परिवर्तन का रिवाज बदलने का दावा कर रही है। मगर भाजपा को राज बदलने की उम्मीद है। एग्जिट पोल में दावा किया गया है कि तेलंगाना में इस बार भारत राष्ट्र समिति से ज्यादा जनता का भरोसा कांग्रेस ने जीता है। छत्तीसगढ़ में इस बार कांग्रेस सत्ता बचाए रहने के लिए बेचैन है।
Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates, Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter. Total Tv App

