मोगा में पुलिस और गैंगस्टर के बीच मुठभेड़,बंबीहा गैंग के तीन बदमाश गिरफ्तार

 

 Encounter in Moga- पंजाब के मोगा में पुलिस और गैंगस्टर के बीच मुठभेड़ हुई। जिसके बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए बंबीहा गैंग के तीन बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया। अधिकारियों ने रविवार को ये जानकारी दी।एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि मोगा में बढ़नी-मल्याणा रोड पर चेकिंग के दौरान एक पुलिस टीम ने बाइक पर सवार तीन लोगों को रुकने के लिए कहा, लेकिन उन्होंने भागने की कोशिश की, जिसके बाद पुलिस ने उनका पीछा किया।

पुलिस अधिकारी ने बताया कि तीनों बदमाश बाइक छोड़कर खेत में भाग गए। और पुलिस टीम पर गोलियां चलाना शुरू कर दिया।
जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने भी गोलियां चलाई। हालांकि कुछ देर बाद उन्होंने सरेंडर कर दिया।पकड़े गए तीनों बदमाशों की पहचान मोगा निवासी शंकर राजपूत, जशव और धर्मकोट निवासी नवदीप के रूप में हुई है।पुलिस ने बताया तीनों गैंगस्टर मनदीप धालीवाल और लकी पटियाल के सहयोगी हैं। जो बंबीहा गैंग के सदस्य हैं

Read also   – दो दिवसीय दौरे पर वाराणसी पहुंचे PM मोदी, कई विकास परियोजनाओं का शुभारंभ करेंगे

डीएसपी हरिंदर सिंह ने कहा कि सीआईए मेहना प्रभारी बलबीर सिंह और उनकी पुलिस पार्टी ने मोगा में बढ़नी-मल्याणा रोड पर एक चौकी लगाई। पुलिस टीम ने एक बाइक पर सवार तीन लोगों को रुकने के लिए कहा, लेकिन उन्होंने भागने की कोशिश की, जिससे पुलिस को उनका पीछा करना पड़ा। इसके बाद तीनों अपनी बाइक छोड़कर पास के एक खेत में घुस गए और पुलिस टीम पर गोलियां चला दीं, जिन्होंने जवाबी कार्रवाई की। पुलिस का दबाव देख कुछ देर बाद उन्होंने आत्मसमर्पण कर दिया। इनके पास से तीन तमंचे मिले हैं। तीनों लोग गैंगस्टर लकी पटियाल और मनदीप धालीवाल के सहयोगी थे जो बंबीहा गिरोह के सदस्य हैं। गोलीबारी में एक पुलिस अधिकारी और मन जाशव भी घायल हो गये।

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *