दो दिवसीय दौरे पर वाराणसी पहुंचे PM मोदी, कई विकास परियोजनाओं का शुभारंभ करेंगे

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रविवार को दो दिवसीय दौरे पर अपने संसदीय क्षेत्र वाराणसी पहुंचे।पीएम मोदी 19,000 करोड़ रुपये से ज्यादा की 37 विकास परियोजनाओं का शुभारंभ करेंगे।वाराणसी पहुंचने के बाद जब प्रधानमंत्री का काफिला एयरपोर्ट से बाहर निकला तो लोगों ने उन पर फूलों की बारिश की।

वाराणसी दौरे के पहले दिन पीएम मोदी शाम को नमो घाट पर काशी तमिल संगमम के दूसरे संस्करण का शुभारंभ करेंगे। वे काशी तमिल संगमम एक्सप्रेस को हरी झंडी दिखाएंगे, जो कन्याकुमारी और वाराणसी के बीच चलेगी।आधिकारिक बयान के अनुसार, 17-31 दिसंबर तक आयोजित होने वाले काशी तमिल संगमम में तमिलनाडु और पुदुचेरी के 1,400 गणमान्य अतिथि हिस्सा लेंगे। साथ ही उनका वाराणसी, प्रयागराज और अयोध्या का दौरा करने का भी कार्यक्रम है।

Read also – बांके बिहारी के प्राकट्य उत्सव पर वृंदावन में उमड़ा आस्था का सैलाब, भगवान की एक झलक पाने को तरसे श्रद्धालु

सोमवार को पीएम मोदी सेवापुरी विकास खंड के बड़की ग्राम सभा में विकसित भारत संकल्प यात्रा कार्यक्रम में शामिल होंगे।इस दौरान वे वाराणसी और पूर्वांचल इलाके में 19,155 करोड़ रुपये की 37 परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास भी करेंगे।इसमें सड़कों और पुलों, स्वास्थ्य और शिक्षा, स्मार्ट सिटी, शहरी विकास, रेलवे और हवाई अड्डों से जुड़ी परियोजनाएं शामिल हैं।

प्रधानमंत्री मोदी न्यू पंडित दीनदयाल उपाध्याय को न्यू भाऊपुर से जोड़ने वाले 10,000 करोड़ रुपये से ज्यादा के माल ढुलाई कॉरिडोर का भी उद्घाटन करेंगे।पीएम 166 करोड़ रुपये की लागत से बनी लहरतारा-फुलवरिया-शिवपुर फोरलेन सड़क का भी उद्घाटन करेंगे। अपनी यात्रा के दौरान वे काशी विश्वनाथ मंदिर और काल भैरव मंदिर भी जा सकते हैं।

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *