लोग कहते हैं कश्मीर मिनी-स्विट्जरलैंड है, मैं कहती हूं स्विट्जरलैंड मिनी-कश्मीर है- भाग्यश्री

अभिनेत्री भाग्यश्री का कहना है कि कश्मीर शांत और सुंदर है, उन्हें आश्चर्य होता है कि जब भारत में इतनी सुंदरता है तो लोग विदेश क्यों जाते हैं।1989 में अपनी पहली फिल्म ‘मैंने प्यार किया’ से प्रसिद्धि पाने वाली 54 साल की अभिनेत्री भाग्यश्री ने कहा कि बहुत सारे पर्यटक घाटी की यात्रा करना चाहते हैं लेकिन डरते हैं।

अनंतनाग में पीटीआई वीडियो से बात करते हुए भाग्यश्री ने कहा, “जब भी मैं यहां आती हूं तो मुझे अमीर खुसरो का दोहा याद आता है कि अगर धरती पर स्वर्ग है, तो वो यहीं है, वो यहीं है, वो यहीं है। अपने जीवनकाल में कश्मीर की यात्रा करना न भूलें। कश्मीर बहुत शांत और सुंदर। मुझे समझ नहीं आता कि लोग स्विट्जरलैंड या यूरोप क्यों जाते हैं। जब अपने ही देश में इतनी खूबसूरती है तो कहीं और क्यों जाएं?”

Read also – संसद में लोगों की आवाज उठाने वाले नेताओं को निलंबित और जेल में डाल दिया जाता है-सौरभ भारद्वाज

उन्होंने कहा, “यहां के लोग कहते हैं कि कश्मीर मिनी-स्विट्ज़रलैंड है, लेकिन मैं कहती हूं कि स्विट्जरलैंड मिनी-कश्मीर है। यहां आपको आंतरिक शांति का अनुभव होता है। लोग इतने अच्छे हैं कि आपको कभी कोई समस्या नहीं होगी।इस दौरान भाग्यश्री ने कश्मीरी खाने की तारीफ भी की। उन्होंने कहा, यहां का खाना बहुत स्वादिष्ट है और लोग गुड़ की तरह मीठे हैं।भाग्यश्री को हाल ही में फिल्म सजनी शिंदे का वायरल वीडियो” में देखा गया था, जिसमें उनके साथ राधिका मदान और निमरत कौर भी थीं।
अभिनेत्री भाग्यश्री ने कहा कि जब भी मैं यहां आती हूं तो मुझे अमीर खुसरो का दोहा याद आता है कि ‘अगर धरती पर स्वर्ग है, तो वो यहीं है, वो यहीं है, वो यहीं है। अपने जीवनकाल में कश्मीर की यात्रा करना न भूलें। कश्मीर बहुत शांत और सुंदर। मुझे समझ नहीं आता कि लोग स्विट्जरलैंड या यूरोप क्यों जाते हैं। जब अपने ही देश में इतनी खूबसूरती है तो कहीं और क्यों जाएं? यहां के लोग कहते हैं कि कश्मीर मिनी-स्विट्ज़रलैंड है, लेकिन मैं कहती हूं कि स्विट्जरलैंड मिनी-कश्मीर है। यहां आपको आंतरिक शांति का अनुभव होता है। लोग इतने अच्छे हैं कि आपको कभी कोई समस्या नहीं होगी।

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *