सरकार ने लोगों की आवाज दबा दी- राहुल गांधी

Rahul Gandhi- कांग्रेस नेता राहुल गांधी और पार्टी प्रमुख मल्लिकार्जुन खड़गे ने शुक्रवार को सांसदों के सामूहिक निलंबन के खिलाफ दिल्ली में जंतर मंतर पर विपक्षी नेताओं के विरोध प्रदर्शन में हिस्सा लिया।

राहुल गांधी ने कहा कि उन्होंने संसद से लगभग 150 सांसदों को बाहर करके भारतीय लोगों की आवाज को दबा दिया है।नफरत के बाजार में हम मोहब्बत की दुकान खोल रहे हैं। जितनी आप नफरत फैलाओगे जितना आप लोगों को धमकाओगे, डराओगे उतना इंडिया अलायंस मोहब्बत फैलाएगा, भाईचारा फैलाएगा, एकता और इज्जत फैलाएगा।

Read also –India Covid Update-कम नहीं हो रहा कोरोना का संक्रमण, 24 घंटे में 640 नए मरीज, इतने लोगों की मौत

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने कहा कि ये हिंदुस्तान की जनता की आवाज है। हर एमपी लाखों वोट लेकर आता है आपने सिर्फ 150 लोगों का अपमान नहीं किया आपने हिंदुस्तान की 60 परसेंट जनता का मुंह बंद किया। ये लड़ाई नफरत और मोहब्बत के बीच में लड़ाई है। जैसे मैंने कहा नफरत के बाजार में हम मोहब्बत की दुकान खोल रहे हैं। जितनी आप नफरत फैलाओगे जितना आप लोगों को धमकाओगे, डराओगे उतना इंडिया अलायंस मोहब्बत फैलाएगा, भाईचारा फैलाएगा, एकता और इज्जत फैलाएगा।

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *