भारत में फिर बढ़ने लगा कोरोना संक्रमण, 24 घंटे में 841 नए मामले दर्ज-बरतें सावधानी

latest covid19 update, देशभर में कोरोना के 12751 नए मामले आए, covid19 |

भारत में कोविड के 841 नए मामले सामने आए हैं। जो 227 दिनों में सबसे ज्यादा है। स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से रविवार को जारी ताजा आंकड़ों के मुताबिक, एक्टिव केस भी बढ़कर 4,309
पहुंच गए हैं।सुबह आठ बजे अपडेट किए गए मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार, 24 घंटे के दौरान कोविड से केरल, कर्नाटक और बिहार से एक-एक व्यक्ति की मौत हुई है।

Read also-केंद्रीय मंत्री मीनाक्षी लेखी ने दिल्ली में पीएम मोदी के मन की बात कार्यक्रम को सुना

इससे पहले 19 मई को कोरोना के 865 नए दिन दर्ज किए गए थे।पांच दिसंबर तक कोविड मरीजों में कमी देखी गई थी। लेकिन नए वैरिएंट के सामने आने और ठंड की वजह से कोविड के नए मामलों में वद्धि देखी जा रही है।कोविड जब पीक पर था उस वक्त रोजाना लाखों लोग संक्रिमत पाए गए। 2020 में कोरोना की शुरुआत से लेकर लगभग चार साल तक देशभर में 4.5 करोड़ से ज्यादा लोग संक्रमित हुए और 5.3 लाख से ज्यादा लोगों की मौत हुई।स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक, बीमारी से ठीक होने वाले लोगों की संख्या 4.4 करोड़ से ज्यादा है और रिकवरी दर 98.81 प्रतिशत है।मंत्रालय ने बताया कि देश में अब तक कोविड टीकों की 220.67 करोड़ खुराकें लगाई जा चुकी हैं।

(Source PTI)

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *