केंद्र सरकार ने गैंगस्टर गोल्डी बराड़ को आतंकवादी घोषित किया

( प्रदीप कुमार ), दिल्ली- केंद्र सरकार ने सिद्धू मूसेवाला की हत्या करने वाले गैंगस्टर गोल्डी बराड़ को अवैध गतिविधियां रोकथाम अधिनियम के तहत आतंकवादी घोषित कर दिया है। गोल्‍डी फिलहाल कनाडा में रह रहा है। वह बब्‍बर खालसा इंटरनेशनल से संबद्ध है।

केन्‍द्र सरकार ने आज गैंगस्‍टर गोल्डी बराड़ को गैरकानूनी गतिविधियां निवारण अधिनियम यूएपीए के तहत आंतकवादी घोषित कर दिया है। गोल्‍डी बराड़ फिलहाल कनाडा में रह रहा है। वह बब्‍बर खालसा इंटरनेशनल से संबद्ध है। गृह मंत्रालय ने कहा है कि गोल्‍डी अनेक हत्‍याओं में शामिल रहा है। वह राष्‍ट्रीय नेताओं को धमकी भरे फोन कॉल्‍स के जरिये फि‍रौती की मांग करता रहा है।

मंत्रालय के अनुसार यह आतंकी उच्‍च ग्रेड के हथियार गोला-बारूद और विस्‍फोटक की तस्‍करी में भी लिप्‍त रहा है। गोल्‍डी और उसके साथियों ने पंजाब में शांति, साम्‍प्रदायिक सद्भाव और कानून व्‍यवस्‍था में बाधा डालने  के लिए तोड़-फोड़, राष्‍ट्रविरोधी गतिवधियों, आंतकी कार्रवाईयों और लक्षि‍त हत्‍याओं को भी अंजाम दिया है।” गोल्डी बराड़ गैंग ने ही सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड को भी अंजाम दिया था।

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *