राजधानी में कड़ाके की सर्दी पड़ रही है। सुबह के वक्त तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई। न्यूनतम तापमान दिल्ली का सुबह के वक्त 7 डिग्री सेल्सियस के करीब दर्ज किया गया है। पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी से तापमान में और भी ज्यादा गिरावट हो सकती है।
दिल्ली में सर्दी ने दस्तक दे दी है। सुबह के समय लोगों को ठंड का सामना करना पड़ रहा है…मौसम विभाग की माने तो अभी कड़ाके की सर्दी से राहत नहीं मिलने वाली वहीं न्यूनतम तापमान दिल्ली का 7 डिग्री और अधिकतम तापमान 15 से 17 डिग्री सेल्सियस के बीच में दर्ज किया गया।
दिल्ली के AQI लेवल में कुछ अंकों की गिरावट दर्ज की गई। दिल्ली का औसतन AQI लेवल राजधानी का 346 दर्ज हुआ। आईटीओ का AQI लेवल 342, मंदिर मार्ग का 349, आरके पुरम का 369, पूसा रोड का 357 और आनंद विहार का दर्ज किया गया है।
राजधानी के अंदर कोहरे में कमी देखने को मिली और यातायात भी सुबह के वक्त सुचारू रूप से चलता हुआ नजर आया। हालांकि मौसम विभाग की ओर से मिली जानकारी के मुताबिक ठंड का कहर राजधानी में जारी रहेगा। मौसम विभाग के मुताबिक, हवा में बदलाव के बाद सर्द हवा से सुबह का तापमान गिर रहा है।
Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

