Ram Mandir Invitation Card: रामलला की प्राण प्रतिष्ठा का निमंत्रण पत्र तैयार, देखिए पहली झलक

(अजय पाल)Ram Mandir Ayodhya: अयोध्या में 22 जनवरी को रामलला की प्राण प्रतिष्ठा होगी। जिसकी तैयारियां अभी से जोरो शोरो से चल रही है।राम लला की प्राण प्रतिष्ठा में कई बड़े नेता शामिल होंगे। पूरी अयोध्या को फूलों से सजाया जा रहा है। प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम में शामिल होने के लिए निमंत्रण पत्र भेजे जाएंगे। सोशल मीडिया में  निमंत्रण पत्र की पहली झलक सामने आई । राम लला की प्राण प्रतिष्ठा में कई कई VVIP शामिल होगे। इन सभी को निमंत्रण पत्र भेजे जाएंगे। जिसके लिए खास निमंत्रण पत्र तैयार किया गया है।लाल रंग के निमंत्रण पत्र पर खास संदेश लिखा होगा। निमंत्रण पत्र में राम मंदिर से जुड़ी हर जानकारी दी गई है।

Read also-राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत: मेरा मानना है कि हर कोई राम भक्त है

प्राण प्रतिष्ठा के लिए सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम – 22 जनवरी को होने वाली राम लला की प्राण प्रतिष्ठा को लेकर प्रशासन सुरक्षा को लेकर अलर्ट मोड पर है। बता दें कि प्राण प्रतिष्ठा समारोह में आने वाले अतिथियों की सुरक्षा के लिए कड़े इंतजाम किए गए हैं। निमंत्रण पत्र में क्यूआर कोड अंकित किया गया है। जिससे आमंत्रित अतिथि के भेष में कोई अवांछनीय तत्व कार्यक्रम में न आ जाए। गेट पर सुरक्षा कर्मी स्कैन कर अतिथियों का सत्यापन कर सकेंगे।

 स्कैन करके अतिथियों का होगा सत्यापन – लाल रंग के इस कार्ड में भगवा रंग में मैसेज लिखा है।वहीं राम मंदिर भी बना है। श्री  राम की तस्वीर भी इस कार्ड में आपको देखने को मिलेगी। अयोध्या में श्री राम जल्द ही विराजमान होगे। अयोध्या नगरी अपने नाथ के आगमन  के लिए सज रही है। अतिथियो को बेहतर सुविधा देने के लिए गेट पर सुरक्षा कर्मी स्कैन कर अतिथियों का सत्यापन कर सकेंगे।

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *