विधानसभा का बजट सत्र पांच फरवरी से शुरू होगा

छत्तीसगढ़ की नवनिर्वाचित विधानसभा का बजट सत्र पांच फरवरी से शुरू होगा। विधानसभा के अधिकारियों ने गुरुवार को ये जानकारी दी।विधानसभा की ओर से जारी एक अधिसूचना में कहा गया है कि छत्तीसगढ़ की छठवीं विधानसभा का दूसरा सत्र (बजट सत्र) पांच फरवरी से एक मार्च तक चलेगा।

इस सत्र में कुल 20 बैठकें होंगी।अधिसूचना के मुताबिक, सत्र की शुरुआत राज्यपाल के अभिभाषण से होगी। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अगुवाई वाली बीजेपी सरकार सत्र के दौरान अपना पहला बजट पेश करेगी।

Read also – कांग्रेस ने जारी किया राहुल गांधी की “भारत जोड़ो न्याय यात्रा” का रूट मैप

पिछले साल हुए विधानसभा चुनाव में कांग्रेस को सत्ता से बेदखल कर भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) ने राज्य की सत्ता में वापसी की।विधानसभा चुनाव में बीजेपी को 54 सीटें मिली है, जबकि कांग्रेस ने 35 सीटों पर जीत दर्ज की।चुनाव में गोंडवाना गणतंत्र पार्टी एक सीट जीतने में कामयाब रही।

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *