ये एक ऐसा घोटाला है, जिसमें मरीज नकली, टेस्ट नकली, फोन नंबर नकली, पता नकली, लेकिन पेमेंट असली-कपिल मिश्रा

Aam Aadmi Mohalla Clinics- दिल्ली बीजेपी के उपाध्यक्ष कपिल मिश्रा ने शुक्रवार को कहा कि केजरीवाल सरकार ने जिस मोहल्ला क्लीनिक को दुनिया के सामने रेवोल्यूशनरी मॉडल के तौर पर पेश किया, वो भ्रष्टाचार और घोटाले का रेवोल्यूशनरी मॉडल निकला।

उन्होंने कहा, ये एक ऐसा घोटाला है, जिसमें मरीज नकली, टेस्ट नकली, फोन नंबर नकली, पता नकली, लेकिन पेमेंट असली। पैसा असली भुगतान कर दिया गया, बाकि सब कुछ फर्जी था, बाकि सब कुछ एक घोटोला था। जिस मोहल्ला क्लिनिक को हेल्थ के रेवोल्यूशनरी मॉडल के तौर पर पेश किया गया, वो निकला भ्रष्टाचार का रेवोल्यूशन, घोटाले का रेवोल्यूशन, चोरी का रेवोल्यूशन।”

Read also –दिल्ली पुलिस ने अंतरराज्यीय ड्रग्स तस्करी गिरोह का पर्दाफाश किया

उप-राज्यपाल वी. के. सक्सेना ने दिल्ली के मोहल्ला क्लीनिकों में कथित नकली मरीजों के फर्जी लैब टेस्ट घोटाला मामले में सीबीआई जांच की सिफारिश की है।ये घोटाला ऐसे समय सामने आया, जब कुछ दिनों पहले ही सक्सेना ने दिल्ली सरकार के अस्पतालों में दवाओं की कथित सप्लाई की सीबीआई जांच का आदेश दिया था, जो “गुणवत्ता मानक परीक्षणों” में विफल रही थीं।

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *