मुझे खलनायक का किरदार निभाने में मजा आता है-विजय सेतुपति

 Vijay Sethupathi- एक्टर विजय सेतुपति का कहना है कि एक्सप्रेशन हमारे खाने की तरह हैं इसलिए हम फिल्मों में निभाए गए किरदारों के से हर एक का स्वाद लेना चाहते हैं।विजय ने हाल ही में शाहरुख खान अभिनीत फिल्म जवान में विलेन का किरदार निभाया था।अब वे जल्द ही श्रीराम राघवन की जल्दी रिलीज होने वाली फिल्म ‘मैरी क्रिसमस’ में कैटरीना कैफ के साथ लीड रोल में नजर आएंगे।सेतुपति ने कहा कि उन्हें जब भी विलेन का किरदार निभाने का मौका मिलता है तो वे लपक लेते हैं।

पीटीआई वीडियो से बात करते हुए उन्होंंने कहा, “मुझे विलेन का किरदार करना पसंद हैं। असल जिंदगी में, मैं किसी को मार नहीं सकता लेकिन मुझे फिल्मों में ऐसा करने का मौका मिलता है।उन्होंने कहा, “मैं इसे पूरे दिल से स्क्रीन पर बयां कर सकता हूं और इमोशन के साथ खेल सकता हूं। ये बहुत मजेदार है लेकिन प्लीज आप लोग मेरे बारे में कुछ बुरा मत सोचिएगा। एक्सप्रेशन खाने और टेस्ट की तरह हैं और मैं सभी टेस्ट लेना चाहता हूं।तमिल सुपरस्टार को अपने बेहतरीन किरदार के लिए “96”, “पेट्टा”, “मास्टर”, “विक्रम”, मलयालम हिट “सुपर डीलक्स” और ओटीटी शो फर्जी” के लिए जाना जाता है।एक्ट्रेस कैटरीना कैफ की तारीफ करते हुए उन्होंने कहा कि वे “सुंदर, समझदार और काम के लिए डेडिकेटिड” अभिनेत्री हैं।

Read also –Koffee With Karan Season 8: सनी देओल के बारे में ये क्या कह गईं जाह्नवी कपूर? सनी देओल को करना चाहती हूं…

विजय सेतुपति ने कहा कि पहले उन्हें लगा कि निर्देशक राघवन बहुत सीरियस व्यक्ति है लेकिन वे बिल्कुल भी ऐसे नहीं हैं।उन्होंने आगे कहा “मैंने करीब 25 से 30 दिन उनके साथ बिताए और जब मैंने एक निर्देशक के साथ समय बिताया तब मैंने जाना कि वे कैसी फिल्म बनाना चाहते हैं।राघवन ने अलग-अलग को-एक्टरों के साथ हिंदी और तमिल भाषाओं में फिल्म की शूटिंग की है।एक थी हसीना’, ‘जॉनी गद्दार’, ‘बदलापुर’ और ‘अंधाधुन’ जैसी लोकप्रिय हिट फिल्मों के लिए जाने जाने वाले फिल्म निर्माता ने कहा कि एक तमिलियन होने के नाते, वे इन फिल्मों का तमिल भाषा में रिमेक बनाना चाहते हैं।

उन्होंने कहा, “मैं एक तमिलियन हूं और मैं एक तमिल फिल्म बनाना चाहता था। जैसे कि मैं मुंबई में रह रहा हूं और मैं एक मराठी फिल्म का निर्देशन करना चाहता हूं। इस फिल्म के साथ मुझे वहां के अभिनेता विजय के साथ ऐसा करने का मौका मिला लेकिन मुझे नहीं लगता कि मैं दोबारा ऐसा करूंगा क्योंकि इसके लिए बहुत मेहनत की जरूरत है।’टिप्स फिल्म्स और मैचबॉक्स पिक्चर्स के बैनर तले बनी “मैरी क्रिसमस” 12 जनवरी को सिनेमाघरों में रिलीज होने के लिए तैयार है।

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *