Bangladesh Election 2024 : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आम चुनाव में ऐतिहासिक जीत दर्ज करने पर बांग्लादेश की प्रधानमंत्री शेख हसीना को बधाई दी और कहा कि भारत अपने पड़ोसी देश के साथ ‘स्थायी और जन केंद्रित’ साझेदारी को और मजबूत करने के लिए प्रतिबद्ध है।’एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा- “प्रधानमंत्री शेख हसीना से बात की और संसदीय चुनावों में लगातार चौथी बार ऐतिहासिक जीत हासिल करने पर उन्हें बधाई दी।’पीएम मोदी ने चुनाव के बांग्लादेश के लोगों को भी बधाई दी और कहा कि भारत बांग्लादेश के साथ अपनी स्थायी और जन केंद्रित साझेदारी को और मजबूत करने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
Read also-लक्षद्वीप एडमिनिस्ट्रेटर प्रफुल्ल पटेल: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दौरे के बाद पूरे विश्व में लक्षद्वीप की चर्चा
हसीना की पार्टी अवामी लीग ने लगातार चौथी बार आम चुनाव में जीत हासिल की है। मुख्य विपक्षी दल बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी (बीएनपी) तथा उसके सहयोगियों ने चुनाव का बहिष्कार किया था।मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, हसीना के नेतृत्व वाली अवामी लीग ने 300 सीट वाली संसद में 223 सीट पर जीत हासिल की। एक उम्मीदवार के निधन के कारण 299 सीट पर चुनाव हुए थे। इस सीट पर मतदान बाद में होगा।हसीना 2009 से बांग्लादेश की सत्ता पर काबिज हैं। और एकतरफा चुनाव में लगातार चौथी बार उनकी पार्टी ने जीत हासिल की है। अहम बात ये है कि 1991 में लोकतंत्र की बहाली के बाद से ऐसा दूसरी बार है, जब सबसे कम मतदान हुआ।
Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

