कातिल मां की कहानी जानकर कांप जाएगी आपकी रूह, आई थी बच्चे के साथ,लौटी तो बैग में भरकर ले गई बेटे की लाश

कर्नाटक के चित्रदुर्ग से एक हैरान कर देने वाला हत्याकांड सामने आया है.जहां एक मां ने अपने ही बच्चे की जान ले ली.आपको बता दे कि ममता को शर्मसार करने वाली महिला एक आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस कंपनी की CEO है.इस CEO ने अपने ही 4 साल के बेटे को मौत के घाट उतार दिया.इतना ही नही इस निर्दयी मां ने अपने ही बेटे की लाश को बैग में बंद कर गोवा से कर्नाटक लेकर जा रही थी । पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया और महिला के पास से बच्चे की लाश को बरामद कर लिया.

आपको बता दे कि महिला की शादी 2010 में हुई थी .और 2019 में उसको एक बेटा पैदा हुआ था और 2020 मे उसका अपने पति से विवाद शुरू हो गया.ये विवाद कोर्ट तक पहुंच गया. और जिसके बाद इन दोनों का तालाक हो गया हैं.आरोपी महिला को बच्चे की कस्टडी मिली.और साथ ही कोर्ट ने आदेश दिया। कानून के आदेश के अनुसार पिता अपने बच्चे से रविवार को मिल सकते हैं

Read also – सोनीपत में सड़क हादसे में दिल्ली पुलिस के दो इंस्पेक्टरों की मौत

कोर्ट के आदेश के बाद आरोपी महिला परेशान हो गई. क्योकि वो नही चाहती थी कि उसके पिता उससे मिलें.इसलिए प्लान के तहत आरोपी महिला शनिवार को बेटे को साथ लेकर गोवा गई और गोवा के होटल में इस हत्याकांड को अंजाम दे दिया. महिला का सोचना था कि उसका पति बेटे से ना मिल सके. इसलिए उसने बेटे को ही खत्म कर दिया.

पुलिस को कैसे पता चला वारदात का 

आपको बता दे कि गोवा के जिस होटल में महिला रुकी थी, वहां वह अपने चार साल के बच्चे को भी साथ लेकर आई थी. जब महिला होटल छोड़कर निकलने लगी तो बच्चा उसके साथ नहीं था. महिला को अकेले जाते देखने के बाद होटल स्टाफ ने उससे बच्चे के बारे में पूछा. इस पर महिला ने कहा कि वह बच्चे को पहले ही घर भेज चुकी है. महिला के होटल से निकलने के बाद जब होटल स्टाफ ने उसका कमरा चेक किया तो वहां उन्हें खून के धब्बे मिले. इस बात की जानकारी होटल स्टाफ ने तुरंत पुलिस को दी

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *