सोनीपत में सड़क हादसे में दिल्ली पुलिस के दो इंस्पेक्टरों की मौत

दिल्ली पुलिस के दो इंस्पेक्टर की सड़क हादसे में मौत हो गई है. दोनों पुलिस वाहन से जा रहे थे और कैंटर वाहन ने टक्कर मार दी. यह हादसा देर रात सोनीपत के कुंडली बॉर्डर के पास हुआ है.

जानकारी के मुताबिक, कैंटर की टक्कर के बाद पुलिसकर्मियों की कार चकनाचूर हो गई. टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों इंस्पेक्टर गाड़ी में ही फंसे रह गए थे. यह हादसा सोमवार की देर रात करीब साढ़े 11 बजे हुआ. मौके पर लोग पहुंचे और पुलिस को सूचना दी गई. दोनों को अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टर्स ने मृत घोषित कर दिया

हादसे में जान गंवाने वाले इंस्पेक्टर दिनेश बेनीवाल दिल्ली के हैदरपुर में नॉर्थ वेस्ट स्पेशल सेल में तैनात थे जबकि इंस्पेक्टर रणबीर सिंह चहल की तैनाती राष्ट्रीय राजधानी के आदर्श नगर में थी।खबर मिलने पर सोनीपत के कुंडली थाने से पुलिस के जवान मौके पर पहुंचे।दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल भेज दिया गया है।मामले की जांच की जा रही है।

Read also –पीएम मोदी ने तिमोर-लेस्ते के राष्ट्रपति जोस रामोस-होर्टा के साथ द्विपक्षीय बैठक की

कुंडली पुलिस स्टेशन सब इंस्पेक्टर  करतार सिंह ने कहा कि ये रात 11:30 बजे के आसपास एक्सीडेंट हुआ है, ट्रक के साथ कार का, उसमें दिल्ली पुलिस के दो इंस्पेक्टर थे दिनेश और रणबीर, दोनों मौके पर ही एक्सपायर हो गए थे। ये तो पूरा पता नहीं चला कि कैसे क्या हुआ है। रोड पर देखते हुए ट्रक के पीछे गाड़ी घुसी हुई थी और ये ड्राइवर ने अचानक से ब्रेक, ड्राइवर लापरवाही से चला रहा था गाड़ी, ट्रक ड्राइवर, ट्रक ड्राइवर के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। ट्रक ड्राइवर मौके से फरार है।

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *