रामलला प्राण प्रतिष्ठा समारोह कब से होगा शुरू, क्या रहेगा शेड्यूल

Ram Mandir Inauguration- राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय ने सोमवार को कहा कि अयोध्या में भगवान राम का ‘प्राण प्रतिष्ठा’ समारोह 22 जनवरी को दोपहर 12 बजकर 20 मिनट पर शुरू होगाचंपत राय ने कहा कि ‘प्राण प्रतिष्ठा’ के लिए पूजन विधि मंगलवार (16 जनवरी) से शुरू होगी और 21 जनवरी तक जारी रहेगी।

उन्होंने बताया कि राम लला की जिस मूर्ति का अभिषेक किया जाएगा वो पत्थर से बनी है। इसका वजन लगभग 150-200 किलोग्राम है।चंपत राय ने कहा कि मूर्ति में भगवान राम को पांच साल के बाल रूप में खड़ी मुद्रा में दिखाया गया है।उन्होंने कहा, “18 जनवरी को मूर्ति को ‘गर्भगृह’ में उसके आसन पर रखा जाएगा।

Read also – देश का निर्यात दिसंबर में एक प्रतिशत बढ़कर 38.45 अरब डॉलर रहा

राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट महासचिव चंपत राय ने कहा कि  प्राण प्रतिष्ठा पूरी हो जाने के बाद अथवा दो बजकर 30 मिनट पर, ढाई बजे के बाद कुछ दो-चार-पांच मिनट का अंदर आएगा, अंदर परिसर में बैठे सभी साधु संत, सज्जन और आमंत्रित लोग दर्शन करने के लिए मंदिर में प्रवेश करेंगे।प्रात:काल सभी को 10:30 बजे प्रवेश करना होगा।

माननीय प्रधानमंत्री के आने से बहुत समय पहले और वापस जाने में हो सकता है हो सकता है पांच जाए। कुछ को हो सकता है छह या सात बज जाए। इतनी लंबी अवधि कर अंदर बैठना, तोअल्पाहार और भोजन व्यवस्था ये दोनों रहेगी। प्रयास रहेगा कि जो व्यक्ति जिस दिन आ गया वो उस दिन ही दर्शन करके घर वापस जा सके। रात्रि को रहने का दबाव, रात्रि की शीत के कष्ट और उन कष्टों से दर्शन करने वाले को बचाने के लिए है। परिस्थिति के अनुसार दर्शन का समय रात्रि में बढ़ाते रहेंगे।

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *