देश का निर्यात दिसंबर में एक प्रतिशत बढ़कर 38.45 अरब डॉलर रहा

Biz Updates- सरकार की ओर से सोमवार को जारी आंकड़ों के अनुसार दिसंबर 2023 में देश का निर्यात एक प्रतिशत बढ़कर 38.45 अरब डॉलर हो गया। हालांकि पिछले साल दिसंबर में आयात 4.85 प्रतिशत घटकर 58.25 अरब डॉलर रहा था। चालू वित्त वर्ष के अप्रैल से दिसंबर के दौरान निर्यात 5.7 प्रतिशत घटकर 317.12 अरब डॉलर रहा। वहीं, आयात 7.93 प्रतिशत घटकर 505.15 अरब डॉलर रहा। वाणिज्य सचिव सुनील बर्थवाल ने कहा कि वैश्विक नरमी के बावजूद हम सकारात्मक दायरे में हैं।

Read also –फरीदाबाद में प्रॉपर्टी डीलर की कुल्हाड़ी से हत्या

देश का निर्यात दिसंबर 2023 में एक प्रतिशत की मामूली बढ़त के साथ 38.45 अरब डॉलर रहा। सोमवार को जारी सरकारी आंकड़ों से ये जानकारी मिली।हालांकि, पिछले महीने आयात 4.85 प्रतिशत घटकर 58.25 अरब डॉलर रह गया।

चालू वित्त वर्ष 2023-24 के पहले नौ महीने अप्रैल-दिसंबर में निर्यात 5.7 प्रतिशत घटकर 317.12 अरब डॉलर रहा है।इस अवधि में आयात में 7.93 प्रतिशत की गिरावट आई और ये 505.15 अरब डॉलर रहा।वाणिज्य सचिव सुनील बर्थवाल ने कहा कि वैश्विक स्तर पर सुस्ती के बावजूद निर्यात का आंकड़ा सकारात्मक रहा है।

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *