लोक सभा अध्यक्ष राजस्थान विधान सभा के सदस्यों के लिए आयोजित प्रबोधन कार्यक्रम के समापन सत्र को संबोधित करेंगे

(प्रदीप कुमार )-लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला कल मंगलवार को जयपुर में राजस्थान विधानसभा के सदस्यों के लिए आयोजित प्रबोधन कार्यक्रम  के समापन सत्र को संबोधित करेंगे।
मुख्यमंत्री, राजस्थान, भजन लाल शर्मा; राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष, श्री वासुदेव देवनानी और अन्य गणमान्य व्यक्ति समापन सत्र की शोभा बढ़ाएंगे।प्रबोधन कार्यक्रम में विधान सभा के लगभग 200 सदस्य, जिनमें 74 पहली बार निर्वाचित सदस्य शामिल हैं, भाग लेंगे।

Read also – डीपफेक का शिकार हुए भारतीय क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर, टेक्नोलॉजी के गलत इस्तेमाल पर चिंता जताई

इस कार्यक्रम के दौरान, वरिष्ठ विधायक और विषय विशेषज्ञ कई महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा करेंगे, जैसे ‘संसदीय शिष्टाचार और आचरण’, बजटीय प्रक्रियाएं और संसद/विधानमंडलों में वित्तीय कार्य’, संसदीय विशेषाधिकार और आचार;, ‘प्रश्न काल, अल्पकालीन चर्चा, स्थगन, ध्यानाकर्षण, अविलंबनीय लोक महत्व के मामलों की सूचनाओं का महत्व और उपयोग; और ‘संसदीय प्रणाली में समितियों की भूमिका और कार्य प्रणाली’।

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *