दिल्ली में घने कोहरे की वजह से 10 उड़ानें डायवर्ट, 100 में हुई देरी

Delhi weather update- दिल्ली में मंगलवार को कोहरे की घनी चादर छाई रही। सैटेलाइट तस्वीरें से पंजाब से उत्तर-पूर्व तक घना कोहरा देखा गया।कम विजिबिलिटी की वजह से दिल्ली आने वाली करीब 30 ट्रेन लेट हो गई हैं। कोहरे की वजह से वाराणसी, आगरा, ग्वालियर, जम्मू, पठानकोट और चंडीगढ़ समेत कई शहरों में विजिबिलिटी जीरो रही। दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे के पास पालम वेधशाला ने विजिबिलिटी केवल 50 मीटर रही।

पिछले दो हफ्ते से उत्तर और पूर्वोत्तर भारत में लगातार घने कोहरे की वजह से ट्रैफिक पर भी असर पड़ा है।दिल्ली हवाई अड्डे को कम विजिबिलिटी में फ्लाइट का प्रबंधन करने के लिए अपने सीएटी थ्री-वाले चौथे रनवे को शुरू करने में तेजी लाने के लिए कहा गया था।

Read also – चंडीगढ़ नगर निगम चुनाव में जीत दर्ज करेगा ‘इंडिया’ गठबंधन : ‘आप’ नेता राघव चड्ढा

मौसम विभाग ने जरूरी ना होने पर यात्रा ना करने की सलाह दी है क्योंकि अगले कुछ दिनों तक घना कोहरा और कड़ाके ठंड जारी रह सकती है।सोमवार को दिल्ली हवाई अड्डे पर पांच फ्लाइट डायवर्ट करदी गईं और 100 से ज्यादा फ्लाइटों में देरी हुई।नागरिक उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने सोमवार को कहा कि सभी कर्मचारी कोहरे से हो रही परेशानियों को दूर करने के लिए चौबीसों घंटे काम कर रहे हैं।

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *