भारत जोड़ो न्याय यात्रा पर राहुल गांधी, राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा समारोह को लेकर अब नागालैंड में दिया ये बयान

LokSabha Elections 2024:

( सत्यम कुशवाह ), नागालैंड- राहुल गांधी के नेतृत्व में कांग्रेस की भारत जोड़ो न्याय यात्रा मणिपुर के थौबल से शुरू होकर अब नागालैंड पहुंच गई है। यहां पर राहुल गांधी ने अयोध्या धाम में 22 जनवरी को होने जा रहे राम मंदिर में रामलला के प्राण प्रतिष्ठा समारोह को लेकर भी टिप्पणी की है। उन्होंने कहा कि यह कार्यक्रम एक राजनीतिक कार्यक्रम बन गया है। RSS-BJP ने 22 जनवरी के कार्यक्रम को चुनावी कलेवर दे दिया है, इसलिए कांग्रेस अध्यक्ष जी ने वहां जाने से इंकार किया था।

कांग्रेस ने एक्स पर ट्वीट कर नागालैंड में लोगों के बीच दिए राहुल गांधी के बयान को लिखा है कि “22 जनवरी का कार्यक्रम एक राजनीतिक कार्यक्रम बन गया है। हिंदू धर्म के जो लीडर/ऑथारिटी हैं, उन्होंने कहा है कि वो इस राजनीतिक कार्यक्रम में नहीं जा पाएंगे। RSS-BJP ने 22 जनवरी के कार्यक्रम को चुनावी कलेवर दे दिया है, इसलिए कांग्रेस अध्यक्ष जी ने वहां जाने से इंकार किया था। जहां तक धर्म की बात है, हम सभी धर्मों के साथ हैं। हम ये कहना चाहते हैं कि कांग्रेस पार्टी से जो भी जाना चाहे, वो जा सकता है।

Read Also: गीता कॉलोनी फ्लाईओवर के पास दो कारों की टक्कर में एक की मौत,चार घायल

इसके साथ ही राहुल गांधी ने कहा कि ” जो सचमुच धर्म को मानते हैं, वो धर्म के साथ ‘पर्सनल रिश्ता’ रखते हैं। वे अपने जीवन में धर्म का प्रयोग करते हैं। जो धर्म के साथ ‘पब्लिक रिश्ता’ रखते हैं, वो धर्म का फायदा उठाने की कोशिश करते हैं। मैं अपने धर्म का फायदा उठाने की कोशिश नहीं करता हूं, मैं अपने धर्म के सिद्धांतों पर जिंदगी जीने की कोशिश करता हूं। इसलिए मैं लोगों की इज्जत करता हूं, अहंकार से नहीं बोलता, नफरत नहीं फैलाता। ये मेरे लिए हिंदू धर्म है।

 

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *