10 रुपये तक सस्ता होने वाला है डीजल और पेट्रोल? जल्द हो सकता है ऐलान

Diesel Petrol Price – डीजल और पेट्रोल के दामों में जल्द ही बड़ी कटौती होने के आसार हैं. रिपोर्ट के मुताबिक एक ही बार में डीजल और पेट्रोल के दामों में 10 रूपये प्रति लीटर की कटौती की जा सकती हैं.चर्चाएं ये भी है कि सरकारी तेल कंपनियां डीजल -पेट्रोल के दामों में कटौती करने पर विचार कर रही हैं .अगर डीजल -पेट्रोल के दान में इतनी कटौती की जाती है तो बहुत सारी चीजों के दामों में कटौती हो जाएगी क्योकि पेट्रोल -डीजल की कीमतें उनके दाम भी प्रभावित करती हैं .

दरअसल, दिसंबर 2023 की तिमाही में तेल कंपनियों का मुनाफा 75 हजार करोड़ रुपये तक पहुंचने के आसार हैं ऐसे में इसका फायदा आम जनता को भी मिल सकता है. बता दें कि अप्रैल 2022 के बाद से सरकारी तेल कंपनियों ने डीजल और पेट्रोल के दाम में कोई कटौती नहीं की है.

10 रुपये तक सस्ता होने वाला है डीजल और पेट्रोल? जल्द हो सकता है ऐलान

Read also – Stock Market Crash: खुलते ही शेयर बाजार में मचा कोहराम… Sensex ने लगाया 1000 अंकों का गोता, निफ्टी का बुरा हाल

तेल कंपनियों को जमकर हुआ मुनाफा
अब कहा जा रहा है कि तेल कंपनियों का प्रॉफिट मार्जिन 10 रुपये प्रति लीटर तक हो सकता है ऐसे में अब इसे जनता को भी दिया जाएगा. आंकड़ों के मुताबिकक, वित्त वर्ष 2022-23 के मुकाबले 2023-24 की पहली छमाही में तेल कंपनियों को अच्छा फायदा हुआ है. उम्मीद जताई है कि तीसरी तिमाही में भी यही ट्रेंड जारी रहेगा. ऐसे में तेल कंपनियां डीजल-पेट्रोल के दाम में कटौती करने पर विचार कर रही हैं.

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *