अयोध्या में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा का जश्न मनाने के लिए सोमवार को रघुनाथ मंदिर में राम भक्तों ने 11,000 मिट्टी के दीये जलाकर जश्न मनाया।जम्मू के सबसे पुराने और सबसे प्रतिष्ठित मंदिर में भक्तों ने मंदिर को हजारों दीयों से रोशन किया।राम भक्त दीक्षा ने कहा, उत्सव सुबह से चल रहा है और रात तक जारी रहेगा। ये अच्छा लगता है कि मैं इस पीढ़ी का हिस्सा हूं और इस कार्यक्रम का गवाह बन पा रही हूं।राम भक्त मोहित ने कहा कि लोग रात में पटाखे जलाकर फिर से दिवाली मनाने जा रहे हैं। मुझे लगता है ऐसा दिन 100 साल में आता है. 22 जनवरी भारत के लिए सबसे अहम तारीख होगी।
Read also-राम मंदिर ‘प्राण प्रतिष्ठा’ देश के लिए एक महान “सांस्कृतिक पुनरुत्थान” है – एक्टर रणदीप हुडा
दीक्षा, लोकल: आज हम बहुत गर्व महसूस कर रहे हैं 22 जनवरी है बहुत दिन से इसका इंतजार था आज क हमारी प्राण प्रतिष्ठा सेरेमनी है औऱ यहां पर हम लोग रघुनाथ मंदिर में आकर हमने यहां पर 11 हजार दीपक जला रहे हैं औऱ सुबह से ही यहां पर 11 हजार दीपक जला रहे है और यहां पर सुबह से सेलिब्रेशन चल रही है और रात तक चलेगी और हम लोग बहुत खुश हैं और हम अपने आपको बहुत लकी फील करते हैं कि हम इस जनरेशन का हिस्सा हैं जिसके हम विटनेस हैं।”
अंजू, लोकल: ये खुशी तो बताने लायक ही नहीं है इतनी खुशी है कि बच्चा बच्चा बड़े से बड़ा और बूढ़े से बूढ़ा इस दिन को इतना सेलिब्रेट कर रहा है। हर देश में यहां इतने सारे दिए इतने सारी दीपक मालाएं सब जगह हो रही हैं और सब कुछ इतना अच्छा है ना कि हम सोच भी नहीं सकते कि हम उसका बयां ही नहीं कर सकते।हम लोग फिर से दिवाली मना रहे हैं। आप देख सकते हैं कि हर ओर माहौल राममय हो चुका है। हर जगह आप भगवे लगे हुए देख रहे हैं। पटाखों की सेल रिकॉर्ड तोड़ चुकी है। लोग दीप जला रहे हैं अपने घरों में।”
Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

