इस ऑमलेट को खाने पर मिलेंगे 50 हजार, पांच दिन नहीं लगेगी भूख

 viral omelette challenge- अपने कई तरह के फूड़ी देखे होंगे. कुछ फूड़ी ऐसे होते है जो चैलेंज करते है. इन फूडी लोगों की चैलेंज वीडियो सोशल मीडिया पर आती रहती है. हाल ही में गुरुग्राम के एक फूड स्टॉल ओनर ने भी लोगों को अजबगजब फ़ूड चैलेंज दिया है. इस शख्स ने दावा किया है कि अगर कोई उसके द्वारा बनाए गए स्पेशल चीज ऑमलेट को दस मिनट में खत्म कर दिया तो वो उसे पचास हजार रुपये का इनाम देगा.

इस ख़ास ऑमलेट को बनाने का तरीका भी शख्स ने सोशल मीडिया पर शेयर किया. और ये वीडियो सोशल मीडिया पर काफी तेजी के साथ वायरल हो रही हैं. इस ऑमलेट की मेकिंग देखने के बाद सभी हैरान रह गए. इस खास ऑमलेट को बनाने वाले का दावा है कि इसे खाने के बाद आपको अगले पांच दिन तक भूख नहीं लगेगी. शख्स का कहना है कि चैलेंज शुरु करने के बाद से अब तक किसी ने इसे पूरा नहीं किया है. कोई भी दस मिनट में इसे खत्म नहीं कर पाता है.

Read also – Viral Video – दोस्त के साथ जाना चाहता था Oyo, लड़की ने कर दिया इंकार,लड़के ने बीच सड़क किया ये काम

 

https://www.instagram.com/reel/C19yY3Xybse/?utm_source=ig_web_copy_link

यूं करता है तैयार
इस ऑमलेट को बनाने में पंद्रह अंडे का इस्तेमाल किया जाता है. एक पूरे अमूल बटर के पैकेट में इस अंडे को पकाया जाता है. इसमें काफी मात्रा में चीज, पनीर और कई सब्जियां मिलाई जाती है. ऑमलेट में चार ब्रेड भी लगाए जाते हैं. एक बार जब ऑमलेट तैयार हो जाती है तब इसके ऊपर एक और पूरे पैकेट बटर को पिघला कर डाला जाता है.

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *