नीतीश कुमार के एनडीए में जाने से विपक्षी गुट ‘इंडिया’ को फायदा होगा – मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल

Delhi Excise Policy Case

 Delhi News: दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने सोमवार को कहा कि नीतीश कुमार के एनडीए में शामिल होने से बिहार को नुकसान होगा।दिल्ली में प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए केजरीवाल ने कहा, “नीतीश कुमार को नहीं जाना चाहिए था, उन्होंने जो किया गलत किया। जनतंत्र के लिए इस तरह का आचरण सही नहीं है। इससे बिहार के अंदर एनडीए को फायदे की बजाए, नुकसान होगा और ‘इंडिया’ गठबंधन को फायदा होगा।”

Read also-झारखंड के सीएम सोरेन को ईडी के समन के बाद जेएमएम कार्यकर्ताओं ने रांची में प्रदर्शन किया

अरविंद केजरीवाल, मुख्यमंत्री, दिल्ली: देखिए मुझे लगता है कि नीतीश जी को नहीं जाना चाहिए था, उन्होंने जो किया गलत किया। जनतंत्र के लिए इस तरह का आचरण सही नहीं है। मेरी अपनी समझ है और लोगों के जो रिएक्शन आ रहे हैं। इससे एनडीए को फायदे की बजाए, नुकसान होगा बिहार के अंदर। ये तो रिजल्ट ही बताएंगे। लेकिन मेरा अपना मानना है कि एनडीए को बिहार के अदंर इससे ज्यादा नुकसान होगा, ‘इंडिया’ गठबंधन को फायदा होगा। आप लोग प्रार्थना कीजिए कि कल ‘इंडिया’ गठबंधन की पहली जीत का संदेश आ जाए चंडीगढ़ के चुनाव से। कल चंडीगढ़ के पोल्स है और नतीजे आएंगे कल।

(Source PTI )

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *