झारखंड के सीएम हेमंत सोरेन ने चला कानूनी दांव, ED पर ही दर्ज करा दी FIR

Hemant Soren News: भारी सुरक्षा घेरे के बीच, ईडी के अधिकारियों ने भूमि घोटाले से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में बुधवार को झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से रांची में उनके आवास पर 15 दिन से भी कम समय में दूसरी बार पूछताछ की।वहीं हेमंत सोरेन की पार्टी झारखंड मुक्ति मोर्चा ने ईडी अधिकारियों के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। इस शिकायत के आधार पर पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर ली है।48 वर्षीय सोरेन, जो सत्तारूढ़ झारखंड मुक्ति मोर्चा (जेएमएम) के कार्यकारी अध्यक्ष भी हैं, उनसे ईडी ने पहले 20 जनवरी को मामले के संबंध में पूछताछ की गई थी।

Read also-भारतीय सेलर विष्णु सरवनन ने पेरिस ओलंपिक के लिए क्वालीफाई किया

ईडी ने मनी लॉन्ड्रिंग मामले में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से पूछताछ कर रही है।सत्तारूढ़ जेएमएम के नेतृत्व वाले गठबंधन के विधायक सीएम के प्रति एकजुटता व्यक्त करने के लिए सोरेन के आवास पर एकजुट हुए।सोरेन के खिलाफ ईडी की कार्रवाई के विरोध में जेएमएम समर्थकों को रांची के पास के मोरहाबादी मैदान और कुछ दूसरे स्थानों पर विरोध प्रदर्शन करते देखा गया।

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *