कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे: संसद में राष्ट्रपति का अभिभाषण पीएम मोदी का विज्ञापन था

Parliament Budget Session 2024: कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने बुधवार को संसद के संयुक्त सत्र में राष्ट्रपति के अभिभाषण को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का प्रचार बताया।जब राष्ट्रपति ने बजट सत्र की शुरुआत में संसद की संयुक्त बैठक को संबोधित करते हुए नए संसद भवन में अपना संबोधन दिया तो उप-राष्ट्रपति जगदीप धनखड़, पीएम मोदी, उनके कैबिनेट मंत्री, लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला और कांग्रेस नेता सोनिया गांधी और मल्लिकार्जुन खरगे समेत कई नेता मौजूद रहे।

Read also-झारखंड के सीएम हेमंत सोरेन ने चला कानूनी दांव, ED पर ही दर्ज करा दी FIR

मल्लिकार्जुन खरगे, अध्यक्ष, कांग्रेस:उन्होंने उनके मुंह से बोलने के लिए भाषण तैयारी करके दिए थे। उन्होंने भी सब अपने शब्दों में उनके जो भी कार्यक्रम थे वो उनको कहा। राष्ट्रपति जी का अभिभाषण केवल मोदी जी का गुड़गान गाना और अपने सरकार के ओर से बनाए हुए जो दस्तावेज थे उसी की तारीफ करना हीं उनको आदेश होगा तो वहीं उन्होंने वहां पर अपने एक घंटे 20 मिनट के भाषण में दिया। मैं बोलूंगा ये कि ये अभिभाषण जो उन्होंने दिया वो एक प्रोपेगेंडा और एडरटाइजमेंट मोदी जी का इसमें दिखने लगा और पूरा पॉलिटिकल था। इसमें कोई एक विजन नहीं था, लोगों को दिशा दिखाने का नहीं था, दलितों को, वंचितों को और ट्राइबल लोगों को उनके लिए क्या करने जा रहे है, उसमें तो कुछ नहीं था।”

(Source PTI )

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *