मथुरा में होगी RSS की 10 दिवसीय राष्ट्रीय कार्यकारिणी बैठक, मोहन भागवत भी होंगे शामिल

उत्तर प्रदेश में स्थित भगवान श्रीकृष्ण की जन्मभूमि मथुरा में आज से राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ(RSS) की 10 दिवसीय राष्ट्रीय कार्यकारिणी बैठक शुरू हो रही है। इस बैठक में शामिल होने के लिए RSS के सरसंघचालक मोहन भागवत भी फराह विकास खंड के परखम गांव पहुंचने वाले हैं। इसके साथ ही बैठक में RSS की 46 प्रांतीय इकाइयों के सभी प्रमुख, महासचिव और प्रचारकों के शामिल होने की उम्मीद है।

Read Also: पवन खेड़ा का आरोप- महाराष्ट्र की सड़क परियोजनाओं में हुआ 10 हजार करोड़ का घोटाला

आपको बता दें, अपने मथुरा प्रवास के दौरान RSS प्रमुख मोहन भागवत 25 और 26 अक्टूबर को होने वाली राष्ट्रीय कार्यकारिणी समिति की बैठक समेत कई बैठकों में हिस्सा लेंगे। इसके साथ ही वो गौ अनुसंधान और प्रशिक्षण केंद्र में चल रहे विकास कार्यों की समीक्षा भी करेंगे। यह बैठक दीनदयाल गौ विज्ञान अनुसंधान एवं प्रशिक्षण केंद्र में होगी।

इसके अलावा संगठन की ओर से जारी बयान के अनुसार, मंदिर नगरी के पास परखम गांव में होने वाली बैठक में उन “संगठनात्मक लक्ष्यों” पर भी चर्चा होगी, जिन्हें अगले साल तक हासिल किया जाना है, जब RSS अपनी स्थापना के 100 साल पूरे कर लेगा।

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates, Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter. Total Tv App

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *