ज्ञानवापी में रात 2 बजे गूंजी घंटियां, हुआ शंखनाद, 31 साल बाद पूजा की तस्वीरें आईं सामने

कोर्ट के आदेश के बाद 24 घंटे के भीतर ही वाराणसी जिला प्रशासन ने बुधवार देर रात बैरिकेडिंग हटवाकर ज्ञानवापी मस्जिद स्थित व्यासजी तहखाने में पूजा शुरू करवा दी. बीती रात लगभग 1:30 बजे जिला प्रशासन ने व्यास जी का तहखाना खुलवाया. उसके बाद करीब दो बजे पहली पूजा की गई. इसके बाद गुरुवार सुबह मंगला आरती भी की गई. पूजा शुरू होने के बाद सुबह से ही दर्शनार्थियों में उत्साह देखने को मिल रहा है.

आज सुबह ज्ञानवापी गेट नंबर 4 पर सुरक्षा व्यवस्था मुस्तैद दिखाई दी. बाल शास्त्री व्यवस्था बनाए रखने के लिए यहां पर लगाए गए हैं. इसके साथ ही जो यहां के पुजारी है उनमें काफी उत्साह देखा जा रहा है. उनका कहना है कि 31 साल पहले जो काली चादर थी उसे अब हटा दिया गया है. दर्शनार्थी सबसे पहले तहखाना का दर्शन करके बाबा विश्वनाथ का दर्शनकर रहे हैं.

Read also – राहुल गांधी बोले- पश्चिम बंगाल के लोग देश को रास्ता दिखाते हैं

गौरतलब है कि 1991 में तत्कालीन मुलायम सिंह सरकार के आदेश पर व्यासजी के तहखाने में पूजा बंद करवा दी गई थी और वहां लोहे की बैरिकेडिंग कर दी गई थी. जिसके बाद ही हिंदुओं में आक्रोश था. लेकिन लंबी कानूनी लड़ाई के बाद व्यास जी के तहखाने को खोलने और पूजा पाठ करने का आदेश वाराणसी जिला अदालत ने दिया.

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *