शिमला में हुई मौसम की पहली बर्फबारी, बारिश और बर्फबारी से 566 से ज्यादा सड़कें प्रभावित

Himachal Pradesh Snowfall- हिमाचल प्रदेश के पहाड़ी इलाकों में गुरुवार को मध्यम से भारी बर्फबारी हुई। राज्य की राजधानी शिमला में भी सीजन की पहली बर्फबारी हुई। इससे यहां के लोग, सैलानी और किसान खुश हैं।शिमला गुरुवार को बर्फ की पतली चादर में लिपटा हुआ था। वहीं कुफरी और फागु के बीच पांच किलोमीटर का इलाका पूरी तरह से बर्फ से ढका हुआ था। कड़ाके की ठंड के बावजूद सैलानी और यहां को लोग बर्फ का मजा लेने के लिए शहर के बीच में मौजूद माल रोड और रिज पर पहुंचे।

इससे पहले बुधवार रात को शिमला में खूब ओले गिरे और रुक-रुक कर बारिश हुई थी।राज्य के लोक निर्माण विभाग मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने कहा कि भारी बर्फबारी और बारिश के कारण राज्य में छह राष्ट्रीय राजमार्गों समेत 566 से अधिक सड़कों पर ट्रैफिक बंद कर दिया गया है। उन्होंने कहा कि गुरुवार रात तक 138 सड़कों के खुलने की उम्मीद है।लोक निर्माण मंत्री ने बताया कि सड़कों को जल्द से जल्द खोलने के लिए मैदानी इलाकों में मौजूद मशीनरी भी बर्फीले इलाकों में भेज दी गई है।

सड़कों को साफ करने के लिए कैल्शियम क्लोराइड छिड़का जा रहा है।उन्होंने बताया कि बर्फबारी से लोक निर्माण विभाग को अब तक साढ़े चार करोड़ रुपये का नुकसान हुआ है।गुरुवार दोपहर को कुफरी, फागू और नारकंडा में भारी बर्फबारी के कारण सड़कें बंद होने से, ढली से आगे शिमला के ऊपरी इलाकों में वाहनों की आवाजाही रोक दी गई है।शिमला के एसपी संजीव कुमार गांधी ने गुरुवार को पीटीआई-वीडियो को बताया कि वाहनों की आवाजाही, जो पहले ढली से शिमला के ऊपरी इलाकों में रोकी गई थी, उसे कंट्रोल किया जा रहा है।उन्होंने कहा कि आदमी और मशीनरी सड़क खोलने के काम में लगी हुईं हैं। जब सड़कें ट्रैफिक के लिए सेफ मानी जाएंगी तभी गाड़ियों को अनुमति दी जाएगी।

Read also – हरियाणा BJP प्रभारी बिप्लब देब ने केंद्र सरकार के अंतरिम बजट को बताया- समृद्धशाली एवं स्थाई सरकार का परिचायक

स्थानीय मौसम कार्यालय ने एक फरवरी को पांच जिलों – शिमला, कुल्लू, चंबा, किन्नौर और लाहौल और स्पीति में भारी बर्फबारी और अलग-अलग जगहों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया था। साथ ही तीन और चार फरवरी को आंधी और बिजली गिरने का येलो अलर्ट जारी किया है।शुक्रवार को मौसम शुष्क रहने की संभावना है। मौसम विभाग के अधिकारी संदीप शर्मा ने बताया कि तीन फरवरी की शाम से बारिश तेज होने की संभावना है।

भारी बर्फबारी के पूर्वानुमान से किसानों और फल-सब्जी उत्पादकों को राहत मिली है, जिन्हें लंबे समय तक सूखे के कारण फसल का भारी नुकसान उठाना पड़ा।कृषि विभाग के एक प्रवक्ता ने कहा कि बारिश का मौसम रबी फसलों के लिए फायदेमंद होने की संभावना है।फेमस टूरिस्ट प्लेस नारकंडा, कुफरी, शिमला, मनाली, रोहतांग, सांगला, डलहौजी और खजियार में भी बर्फबारी हो रही है। मनाली और आसपास में कुछ गाड़ियां पर पेड़ गिरने से उन्हें नुकसान पहुंचा है।

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *