बोर्ड परीक्षाओं की वजह से मुर्शिदाबाद में ‘भारत जोड़ो न्याय यात्रा’ को इजाजत नहीं दी- एसपी माजिद खान

Bharat Jodo Nyay Yatra- कांग्रेस नेता राहुल गांधी की ‘भारत जोड़ो न्याय यात्रा’ को पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद में चल रही बोर्ड परीक्षाओं की वजह से इजाजत देने से इनकार कर दिया। ये जानकारी पुलिस अधिकारी ने दी।मुर्शिदाबाद के अतिरिक्त एसपी माजिद खान ने कहा कि 10वीं कक्षा के बोर्ड के एग्जाम हैं, इसलिए किसी भी रैली के साथ-साथ माइकिंग की भी इजाजत नहीं दी जाएगी। उन्होंने कहा कि वीआईपी प्रोटोकॉल भी हमने उनको दिया है।

कांग्रेस नेता राहुल गांधी की अगुवाई में ‘भारत जोड़ो न्याय यात्रा’ गुरुवार को मालदा के मुर्शिदाबाद जिले में दाखिल हो गई। झारखंड में प्रवेश करने से पहले यात्रा को बीरभूम की ओर जाना था।राहुल गांधी की यात्रा अब तक पश्चिम बंगाल के छह जिलों में 523 किमी की दूरी तय करते हुए दार्जिलिंग, जलपाईगुड़ी, अलीपुरद्वार और उत्तर दिनाजपुर को कवर कर चुकी है, जबकि दूसरे चरण में ये मालदा और मुर्शिदाबाद से गुजरेगी।

Read also – Couple Viral Video- दिल्ली मेट्रो में कपल ने फिर कर दिया ये गंदी हरकत,वीडियो वायरल

मुर्शिदाबाद अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक माजिद खान ने कहा कि 10वीं कक्षा के बोर्ड हैं, इसलिए हमने उनसे कहा है कि कोई रैली और माइकिंग नहीं होगी, हम इसकी अनुमति नहीं देंगे। हालांकि, जहां तक ​​वीआईपी प्रोटोकॉल की बात है तो हमने जो वाहन और फोर्स उपलब्ध कराया है, वीआईपी के प्रोटोकॉल में जो भी प्रावधान है, हमने उसे अनुमति दी है। बाकी, रैलियां और माइकिंग, हमने लिखकर दे दिया है कि परीक्षा के कारण हम इसकी इजाजत नहीं दे सकते। जो भी रैली होती है, वे सड़क पर होती है इसलिए हम इसकी अनुमति नहीं दे रहे हैं

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *