DPS RK Puram bomb threat: डीपीएस की प्रिंसिपल को मिला स्कूल को बम से उड़ाने का ईमेल, हड़कंप मचने के बाद खाली कराया कैंपस

दिल्ली के आर.के. पुरम इलाके के दिल्ली पब्लिक स्कूल में शुक्रवार को बम की खबर के बाद अफरा-तफरी मच गई। पुलिस के मुताबिक स्कूल को ई-मेल पर धमकी मिली कि स्कूल में दो बम है। इसके बाद एहतियात के तौर पर स्कूल कैंपस को खाली कराया गया और सर्च ऑपरेशन शुरू किया गया।

पुलिस अधिकारी ने बाद में बताया कि स्कूल कैंपस में गहन तलाशी के बाद कुछ भी संदिग्ध नहीं मिला।स्कूल प्रशासन ने ई-मेल के जरिए शुक्रवार सुबह करीब नौ बजे कैंपस में दो बम होने की खबर मिलने के बाद तुरंत पुलिस को इस बारे में जानकारी दी। पुलिस और प्रशासन ने एहतियात के तौर पर स्कूल कैंपस को तुरंत खाली करा लिया।

Read also – Gyanvapi Row: ज्ञानवापी परिसर में जारी रहेगी पूजा,इलाहाबाद हाईकोर्ट में तत्काल रोक लगाने के किया इनकार

डीसीपी रोहित मीणा ने कहा कि हमें एक इनफार्मेशन मिली थी कि एक मेल आया है हमें जिसमें दो बम होने की बात कही गई थी। स्कूल मैनेजमेंट ने हमें जल्द इसके बारे में बताया। हमारी पुलिस टीम बम डिस्पोजल और फायर ब्रिगेड की टीमों के साथ यहां पहुंची हम जल्द यहां पहुंचे। बच्चों को सुरक्षित बाहर निकाला गया। हमने स्कूल जांच की। हमें कुछ भी संदिग्ध नहीं मिला और हम मेल की जांच कर रहे
हैं।

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *