Weather Today: उत्तर भारत में बदला मौसम,दिल्ली-NCR समेत इन राज्यों में बारिश

Weather Today- दिल्ली -एनसीर ,यूपी , पंजाब ,हरियाणा में मौसम ने करवट सी हैं.आज सुबह यानी रविवार को सुबह-सुबह बूंदाबांदी और हल्की बारिश की गतिविधियां देखने को मिल रही है.मौसम के अनुसार उत्तर भारत के अधिकतर राज्यों में अगले दो से तीन दिनों तक ठंड से राहत मिलेगी.पश्चिमी विभोक्ष के चलते देशभर के मौसम में ये बदलाव देखने को मिल रहा है. वहीं, पहाड़ी इलाकों में भी भारी बर्फबारी हो रही है. देश की राजधानी दिल्ली समेत यूपी, हरियाणा, राजस्थान और पंजाब में आज यानी 4 फरवरी को हल्की बारिश होने की संभावना जताई गई है. इसके अलावा उत्तर प्रदेश के कुछ हिस्सों में ओलावृष्टि भी हो सकती है.

कैसा रहेगा देश का मौसम?
मौसम विभाग के अनुसार राजस्थान, हरियाणा, दिल्ली और पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कई हिस्सों में हल्की छिटपुट बारिश संभव है. वहीं, पंजाब, असम, मेघालय, अरुणाचल प्रदेश और नगालैंड के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश हो सकती है. केरल में 1 या 2 स्थानों पर हल्की से बहुत हल्की बारिश होने की संभावना है. इसके अलावा ओडिशा के कुछ हिस्सों में सुबह के समय घना कोहरा छा सकता है

Read also – कैंसर के प्रति जागरुकता के लिए गुरुग्राम से अमृतसर तक ‘राइड फॉर कैंसर’ बाइक रैली का आयोजन

दिल्ली का मौसम देश की राजधानी दिल्ली में भी पश्चिमी विभोक्ष का असर देखने को मिल रहा है. मौसम विभाग ने दिल्ली में 4 फरवरी को गरज-चमक के साथ बारिश होने के आसार जताए हैं. मौसम विभाग के अनुसार, दिल्ली का न्यूनतम तापमान 7 से 10 डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकता है. वहीं, अधिकतम तापमान 19 से 20 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभावना है.

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *