अरुणाचल के उप-मुख्यमंत्री ने चार महीने के लिए अंतरिम बजट पेश किया

Arunachal Interim Budget- अरुणाचल प्रदेश के डिप्टी सीएम चोवना मीन ने गुरुवार को राज्य का अंतरिम बजट पेश किया।सदन ने बिना कोई चर्चा शुरू किए ध्वनिमत से अंतरिम बजट पारित कर दिया।राज्य में विधानसभा चुनाव के बाद 2024-25 का पूर्ण बजट पेश किया जाएगा।डिप्टी सीएम चोवना मीन, जिनके पास वित्त, योजना और निवेश विभाग भी हैं, वे शुक्रवार को राज्यपाल के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव पर चर्चा के दौरान अंतरिम बजट पर बयान देंगे।

वित्त विभाग ने बयान में कहा कि अगले वित्तीय वर्ष के पहले चार महीनों के लिए 8,881.46 करोड़ रुपये के व्यय का अनुमान लगाया गया था।संविधान के अनुच्छेद 116 के तहत, बजट स्वीकृत होने तक सीमित अवधि के लिए आवश्यक सरकारी व्यय को पूरा करने के लिए लेखानुदान प्रस्तुत किया जाता है।

Read also –  अवैध अतिक्रमण को ढहाए जाने पर हिंसा भड़कने के बाद हल्द्वानी में कर्फ्यू, 350 लोग घायल

अरुणाचल प्रदेश उप-मुख्यमंत्री  चोवना मीन ने कहा कि आज असेंबली में वोट ऑन अकाउंट पास हुआ है। क्योंकि अभी ये इलेक्शन ईयर है तो इसलिए रेगुलर बजट पास नहीं हो पाया। इसलिए हम लोग चार महीने के लिए हमें जो जो चीज हैं तो हमें जितनी राशि की आवश्यकता है वह पारित कर दी गई है। उसी हिसाब से हम एक अप्रैल से लेकर 31 जुलाई तक चार महीने के लिए वोट ऑन अकाउंट में जो हमको अकाउंट की दरकार है उसको हम लोग पास कर लिए हैं। उसके बाद जो नया सरकार आएगा वो रेगुलर बजट पास करेगा। हमने चुनाव के लिए ‘हनुमान गियर’ पहन लिया है। हमें भगवान राम का आशीर्वाद मिला है। बीजेपी जीतेगी।

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *