नकदी संकट की वजह से 1,000 कर्मचारियों की छंटनी कर सकता है स्पाइसजेट

Budget airline- नकदी संकट से जूझ रही विमानन कंपनी स्पाइसजेट आने वाले दिनों में कम से कम 1,000 कर्मचारियों की छंटनी करने की योजना बना रही है। अधिकारियों ने सोमवार को इसकी जानकारी दी।उन्होंने बताया कि एयरलाइन ने लागत में कमी लाने और अपने कम होते विमान बेड़े के संचालन को सुव्यवस्थित करने की दिशा में ये फैसला लिया है।

एक अधिकारी ने बताया कि वित्तीय संकट, कानूनी लड़ाई और कई विपरीत परिस्थितियों का सामना कर रही एयरलाइन आगे और भी कर्मचारियों की छंटनी कर सकती है क्योंकि एयरलाइन के अभी जितने एयरक्रॉफ्ट सर्विस में हैं, उनकी तुलना में कर्मचारी ज्यादा हैं। कितने लोगों की छंटनी होगी, इसको लेकर इस हफ्ते फाइनल फैसला होने की उम्मीद है।

Read also – कांग्रेस का BJP पर हमला, मोदी सरकार द्वारा लाए गए श्वेत पत्र को बताया फर्जी !

अधिकारी ने बताया कि एयरलाइन में करीब 9,000 कर्मचारी वर्तमान में काम कर रहे हैं, जिनकी संख्या 10-15 फिसदी तक कम करने पर विचार किया जा रहा है।

अधिकारी ने कहा कि लागत को कम करने के लिए छंटनी जरूरी है, जिससे 100 करोड़ रुपये तक वार्षिक बचत हो सकती है। 15 फीसदी की कटौती का मतलब होगा कि करीब 1,350 लोग अपनी नौकरियां खो देंगे।एक दूसरे अधिकारी ने बताया कि सभी विभागों में छंटनी की आशंका है और फाइनल लिस्ट तैयार की जा रही है।

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *