बाल सुधार गृह से 23 किशोर खिड़की तोड़कर फरार

राजस्थान के जयपुर में सोमवार को बाल सुधार गृह से 23 किशोर खिड़की तोड़कर भाग गए। पुलिस ने इसकी जानकारी दी।ट्रांसपोर्ट नगर पुलिस स्टेशन के एसएचओ जुल्फिकार ने कहा कि सुधार गृह प्रशासन की शिकायत के आधार पर सभी किशोरों के खिलाफ सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचाने सहित संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है।

उन्होंने बताया कि फरार किशोरों की तलाश के लिए अलग-अलग पुलिस टीमें गठित की गई हैं।फरार किशोरों के खिलाफ बलात्कार, चोरी, हत्या और हत्या की कोशिश के कई मामले दर्ज थे।

Read also –रिजर्व बैंक के गवर्नर शक्तिकांत दास: पेटीएम पेमेंट्स बैंक पर कार्रवाई की समीक्षा के लिए शायद ही कोई जगह हो

बाल सुधार गृह सुपरिटेंडेंट मनोज कुमार ने कहा कि निजी गार्डों की लापरवाही बिल्कुल साफ है और हम लगातार कोशिश कर रहे हैं कि ऐसी स्थिति से बचने के लिए यहां नियमित गार्ड तैनात किए जाएं चाहे वो पुलिस हो या आरएसी।

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *