पश्चिम बंगाल: राष्ट्रीय अनुसूचित जनजाति आयोग की टीम ने संदेशखाली का दौरा किया

Sandeshkhali News : राष्ट्रीय अनुसूचित जनजाति आयोग (एनसीएसटी) के तीन सदस्यों के प्रतिनिधिमंडल ने गुरुवार सुबह पश्चिम बंगाल के उत्तर 24 परगना जिले के संदेशखाली का दौरा किया और लोगों से बातचीत की।राष्ट्रीय महिला आयोग और राष्ट्रीय अनुसूचित जाति आयोग के दौरे के कुछ दिनों बाद एनसीएसटी का ये दौरा हो रहा है।एनसीएसटी के कार्यवाहक अध्यक्ष अनंत नायक ने कहा कि उनका प्रतिनिधिमंडल लोगों से मिलकर उनकी शिकायतों पर गौर करेगा।

 Read also-लोकसभा चुनाव 2024: निचले असम क्षेत्र में विकास, बेरोजगारी और महंगाई मतदाताओं के लिए अहम मुद्दे

राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग (एनएचआरसी) ने बुधवार को संदेशखाली में जारी हिंसा और मानवाधिकारों के उल्लंघन के सिलसिले में राज्य सरकार और पुलिस प्रमुख को नोटिस जारी किया था।आधिकारिक सूत्रों के मुताबिक हालात की गंभीरता को समझते हुए, एनएचआरसी ने उत्तर 24 परगना जिले के संदेशखाली में “मानवाधिकार उल्लंघन” की घटनाओं में ऑन-साइट जांच के जरिए तथ्यों को वेरीफाई करने के लिए अपनी टीम भेजने का भी फैसला किया है।संदेशखाली में बड़ी संख्या में महिलाओं ने तृणमूल कांग्रेस के नेता शाहजहां शेख और उसके समर्थकों पर जबरन जमीन हड़पने और यौन उत्पीड़न करने का आरोप लगाया था।शाहजहां फरार है। पांच जनवरी को राशन घोटाले के सिलसिले में उसके परिसरों की तलाशी लेने गए प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के अधिकारियों पर कथित तौर पर उससे जुड़ी भीड़ ने हमला कर दिया था।

(SOURCE PTI)

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *