दिल्ली में लोकसभा सीट बंटवारे पर AAP, कांग्रेस के बीच बातचीत अंतिम चरण में पहुंची

Lok Sabha Elections- लोकसभा चुनाव के लिए दिल्ली में सीट बंटवारे को लेकर आम आदमी पार्टी और कांग्रेस के बीच बातचीत अंतिम चरण में है और दोनों पक्ष जल्द ही अपने गठबंधन की घोषणा कर सकते हैं। सूत्रों ने गुरुवार को ये जानकारी दी।

एएपी के सूत्रों ने बताया कि दोनों पक्ष सीटों के समझौते पर राजी हो गए है। उन्होंने बताया कि एएपी दक्षिणी दिल्ली, पश्चिमी दिल्ली, उत्तर पश्चिम दिल्ली और नई दिल्ली की सीटों पर उम्मीदवार उतारेगी जबकि कांग्रेस चांदनी चौक, पूर्वी दिल्ली और उत्तर पूर्वी दिल्ली सीटों पर चुनाव लड़ेगी।

Read also- Smriti Irani: सांसद स्मृति ईरानी ने नए घर में किया गृहप्रवेश, उज्जैन के ब्राह्मणों ने किया हवन-पूजन

राष्ट्रीय राजधानी की सभी सात लोकसभा सीटें वर्तमान में बीजेपी के पास हैं। आप के राष्ट्रीय संयोजक और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने बुधवार को कहा था कि गठबंधन पर बातचीत में देरी हो रही है।उन्होंने अगले एक या दो दिनों में ताजा घटनाक्रम का संकेत भी दिया था। लोकसभा चुनाव अप्रैल-मई में हो सकते हैं।

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *