दुनिया की सबसे छोटी वॉशिंग मशीन, देखें कैसे करती है काम?

Washing Machine Video- भारत के लोग बहुत ही जुगाडू और होशियार होते है. ये तो हर किसी को पता होगा.आज हम आपको ऐसे शख्स के बारे में बताने जा रहे हैं जिससे सुनकर आपके भी होश उड़ जाएगें. आंध्र प्रदेश के सई ने दुनिया की सबसे छोटी वॉशिंग मशीन बनाकर सबको चौका दिया हैं. बता दे कि सई विश्व का पहला व्यक्ति है.जिसने दुनिया सबसे छोटी वॉशिंग मशीन बनाकर गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड अपने नाम किया हैं

आपको बता दे कि इस वॉशिंग मशीन का वीडियो गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड के इंस्टाग्राम पेज पर पोस्ट किया है ये वीडियो सोशल मीडिया पर काफी तेजी के साथ वायरल हो रहा हैं और लोग इस वीडियो को देखकर तरह -तरह की प्रतिक्रियाएं दे रहे है

ये वीडियो 21 फरवरी को गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड द्वारा शेयर किया गया हैं.इस वीडियो वॉशिंग मशीन को बनाने की प्रक्रिया के साथ कपड़ो को धुलते नजर आ रहे हैं.वायरल हो रहे वीडियो में आप देखेंगे कि बिल्कुल छोटी सी वॉशिंग मशीन को पहले एसेंबल किया जाता है। इसके बाद इसमें पानी और कपड़े के साथ वॉशिंग पाउडर भी मिलाया जाता है

Read also – कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया: सत्ता उन लोगों के हाथ में होनी चाहिए जो संविधान में भरोसा करते हैं

वीडियो में वॉशिंग मशीन चलते हुए और कपड़े को धोकर निकालते हुए भी दिखाया गया है। इस वीडियो को अब तक 4 लाख से अधिक लाइक्स मिल चुके हैं। इस मशीन की लंबाई-चौड़ाई 37 मिमी x 41 मिमी x 43 मिमी है। इस वीडियो पर कई लोगों ने कॉमेंट किया है।
एक शख्स ने लिखा है- भारत टैलेंटेड लोगों से भरा हुआ है। दूसरे यूजर ने लिखा है- कोई इस शख्स को दुनिया का सबसे छोटा पंखा बनाने को कह दो। और एक अन्य यूजर ने लिखा कि रिलैक्स करो यार सभी लोग, ये उर्फी जावेद के कपड़ों को धोने के लिए है। पांचवे यूजर ने लिखा है- भाई ने चीटियों की समस्या सुलझा दी है। बहरहाल, आपको दुनिया का यह सबसे छोटा वॉशिंग मशीन कैसा लगा। अपनी राय जरूर कॉमेंट करें..Washing Machine Video

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *