Crime News: गोलियों की तड़तड़ाहट से दहला बिहार, अज्ञात हमलावरों ने एक व्यक्ति को मारी गोली

Crime News: बिहार की राजधानी पटना में मोटरसाइकिल सवार तीन अज्ञात हमलावरों ने एक व्यक्ति को गोली मार दी। अधिकारियों ने बुधवार को ये जानकारी दी। पुलिस के अनुसार, ये घटना मंगलवार देर रात पटना के रामकृष्ण नगर थाना क्षेत्र के ज्योतिष पथ में हुई। अधिकारियों के अनुसार, शुभम कुमार अपने घर के बाहर फोन पर बात कर रहे थे, तभी हमलावरों ने उन पर गोली चला दी।Crime News:

Read Also: विपक्ष के सवालों का जवाब देंगे केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह, संसद गतिरोध पर बोले- सरकार के पास छिपाने के लिए कुछ भी नहीं..

पटना सदर के अनुमंडल पुलिस अधिकारी (एसडीपीओ) रंजन कुमार ने बताया, ‘‘मंगलवार देर रात सूचना मिली कि रामकृष्ण नगर थाना क्षेत्र के ज्योतिष पथ में मोटरसाइकिल सवार तीन अज्ञात बदमाशों ने एक व्यक्ति को गोली मार दी है।’घटना के बाद रंजन कुमार को तत्काल एक निजी अस्पताल ले जाया गया, जहां उनका इलाज किया जा रहा है। Crime News:

Read Also: Rajasthan News: तीज के मौके पर जयपुर के मशहूर घेवर की बढ़ी मांग, देश-विदेश में स्वाद की दीवानगी

पुलिस ने बताया कि मामले की जांच में सहायता के लिए फॉरेंसिक विशेषज्ञों की टीम को भी बुलाया गया।एसडीपीओ ने बताया कि पीड़ित के परिजनों की ओर से अब तक कोई औपचारिक शिकायत दर्ज नहीं कराई गई है। उन्होंने कहा, ‘‘शिकायत प्राप्त होने के बाद इस मामले में जांच शुरू की जाएगी और जल्द ही मामले का खुलासा कर आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा।’

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates, Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *