Telangana: तेलंगाना सरकार करेगी दो ‘चुनावी गारंटी’ लॉन्च, प्रियंका गांधी होंगी शामिल

telangana-Telangana government will launch two election guarantees, Priyanka Gandhi will participate

Telangana: कांग्रेस की वरिष्ठ नेता प्रियंका गांधी वाड्रा मंगलवार 27 फरवरी को तेलंगाना में रहेंगी, क्योंकि तेलंगाना में कांग्रेस सरकार उन दो योजनाओं को शुरू करेगी जिनका पार्टी ने चुनाव से पहले वादा किया था। ये योजनाएं पांच सौ रुपये में गैस सिलेंडर और 200 यूनिट मुफ्त बिजली दोने की है, जो कांग्रेस की छह गारंटी वादों में से है।

तेलंगाना के परिवहन मंत्री ने बता ये बात

प्रियंका गांधी के आज तेलंगाना दौरो के बारे में बताते हुए तेलंगाना के परिवहन मंत्री पोन्नम प्रभाकर ने कहा कि आज यानी मंगलवार 27 फरवरी की शाम चार बजे प्रियंका गांधी, मुख्यमंत्री और कैबिनेट मंत्री के साथ हैदराबाद के बाहरी इलाके चेवेल्ला में पांच सौ रुपये में गैस सिलेंडर और 200 यूनिट मुफ्त बिजली की योजनाएं लॉन्च करेंगी जो कांग्रेस की छह गारंटी वादों में से है।
मंत्री ने सिद्दीपेटा में पीएचसी (प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र) के दौरे के दौरान मीडिया कर्मियों से कहा कि मंगलवार की शाम चार बजे सरकार इस योजना को लागू करेगी। रसोई गैस योजना की घोषणा से पहले मंत्री ने गैस सिलेंडर को माला पहनाई और कहा कि हम चुनाव प्रचार में किए गए सभी वादे पूरे कर रहे हैं।

Read Also: कांग्रेस अध्यक्ष ने लिखा राष्ट्रपति को पत्र, सेना में चयनित हुए युवाओं को मोदी सरकार द्वारा नियुक्ति नहीं दिए जाने का मुद्दा उठाया

तेलंगाना के CM ने पहले ही दी थी जानकारी

इससे पहले तेलंगाना के मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी ने भी इस बात की चर्चा की थी कि हमारी सरकार 2 ‘चुनावी गारंटी’ को पूरा करने जा रही है। उन्होंने कहा था कि हम पांच सौ रुपये में एलपीजी सिलेंडर और 200 यूनिट तक मुफ्त बिजली आपूर्ति योजना की शुरुआत 27 फरवरी से होगी। उससे पहले मुख्यमंत्री रेड्डी तेलंगाना के मुलुगू जिले में आदिवासी महोत्सव ‘समक्का सरक्का यात्रा’ में शामिल हुए थे और पूजा भी की थी।

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *