भारत और अमेरिका के वरिष्ठ अधिकारियों के बीच नई दिल्ली में होमलैंड सिक्युरिटी डायलॉग का आयोजन किया गया

Homeland Security Dialogue
Homeland Security Dialogue – भारत और अमेरिका के वरिष्ठ अधिकारियों के बीच आज नई दिल्ली में होमलैंड सिक्युरिटी डायलॉग (HSD) का आयोजन किया गया। इस डायलॉग में भारत का नेतृत्व केन्द्रीय गृह सचिव श्री अजय भल्ला और अमेरिका का नेतृत्व होमलैंड सिक्युरिटी डिपार्टमेंट की कार्यवाहक उप सचिव सुश्री क्रिस्टी केनेगेलो ने किया।
होमलैंड सिक्युरिटी डायलॉग के दौरान दोनों पक्षों ने भारत-अमेरिका रणनीतिक साझेदारी के प्रमुख स्तंभ रहे काउंटर टेररिज्म और सुरक्षा संबंधी विभिन्न क्षेत्रों में जारी सहयोग की समीक्षा की। इस संदर्भ में दोनों पक्षों ने आतंकवाद, हिंसक चरमपंथ, ड्रग ट्रैफिकिंग, संगठित अपराध से मुकाबले के लिए द्विपक्षीय सहयोग को मजबूत करने के लिए आवश्यक कदमों और परिवहन सुरक्षा सुनिश्चित करने पर चर्चा की।
दोनों पक्षों ने सुरक्षित और वैध माइग्रेशन सुनिश्चित करने, अवैध माइग्रेशन, मानव तस्करी, धन शोधन, साइबर अपराधों से मुकाबला करने और आतंकवादियों की फंडिंग सहित अन्य अवैध गतिविधियों के लिए साइबर क्षेत्र के दुरुपयोग को रोकने के लिए आवश्यक कदम उठाकर दोनों देशों के लोगों के बीच जीवंत संबंधों को मजबूत करने पर भी प्रतिबद्धता दोहराई।
डायलॉग के दौरान दोनों सह-अध्यक्षों ने सूचना के आदान-प्रदान, क्षमता निर्माण और तकनीकी सहायता तथा होमलैंड सिक्युरिटी डायलॉग के दायरे में गठित उप-समूहों की नियमित बैठकों के जरिए संबंधित कानून प्रवर्तन एजेंसियों के बीच परस्पर लाभकारी सहयोग को मजबूत करने को लेकर अपनी प्रगाढ़ इच्छा को दोहराया।

Read also – रामपुर में पुलिस फ़ायरिंग में दलित छात्र की हत्या में शामिल दोषियों पर हो सख्त कार्रवाई- कांग्रेस 

द्विपक्षीय सुरक्षा सहयोग को मजबूत बनाने में सहायक निम्नलिखित दस्तावेजों पर हस्ताक्षर के साथ होमलैंड सिक्युरिटी डायलॉग संपन्न हुआ। आपको बता दे कि दोनो पक्ष यूएस फेडरल लॉ एनफोर्समेंट ट्रेनिंग सेंटर और भारत की सरदार वल्लभभाई पटेल नेशनल पुलिस अकादमी के बीच कानून प्रवर्तन प्रशिक्षण पर सहयोग संबंधी ज्ञापन पर सहमत हुए। साथ ही दोनों पक्ष वरिष्ठ अधिकारियों के होमलैंड सिक्युरिटी डायलॉग के अगले दौर को परस्पर रूप से सुविधाजनक तारीख पर वॉशिंगटन डीसी में आयोजित करने पर सहमत हुए है।

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *