Telangana: तेलंगाना सरकार 11 मार्च को शुरू करेगी ‘गरीबों के लिए इंदिराम्मा आवास योजना’

Telangana government will launch 'Indiramma Awas Yojana' on March 11

Telangana: तेलंगाना (Telangana) सरकार 11 मार्च को गरीबों के लिए अपनी ‘इंदिरम्मा आवास योजना’ शुरू करेगी। ये सत्तारूढ़ कांग्रेस की छह चुनावी ‘गारंटियों’ का एक हिस्सा है। शनिवार 2 मार्च को एक प्रेस रिलीज में ये जानकारी दी गई है। प्रेस रिलीज में कहा गया है कि मुख्यमंत्री ए. रेवंत रेड्डी ने मंत्रियों और अधिकारियों के साथ बैठक की और अधिकारियों को आवास योजना का लाभ गरीबों तक पहुंचाने का निर्देश दिया जिनके पास घर नहीं हैं।

Read Also: Siddharthnagar: लोगों के प्यार का बदला विकास कार्यों से चुकाऊंगा-जगदंबिका पाल

सीएम रेवंत रेड्डी ने कही ये बात

बता दें कि प्रेस रिलीज में कहा गया है कि अधिकारियों को दिशानिर्देशों को अंतिम रूप देने के लिए कहा गया है। सीएम ने कहा कि उन सभी पात्र लोगों को प्राथमिकता दी जानी चाहिए जिन्होंने हाल ही में आयोजित ‘प्रजा पालन’ कार्यक्रम में आवेदन जमा किए थे। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को गरीबों के लिए डबल बेडरूम घरों के निर्माण में पिछली बीआरएस सरकार की की गई गलतियों को दोहराने से बचने और ये सुनिश्चित करने के लिए आगाह किया कि सिर्फ जरूरतमंदों को ही लाभ मिले। प्रेस रिलीज में कहा गया है कि हर एक विधानसभा क्षेत्र को 3,500 घर देने का एक अस्थायी निर्णय लिया गया है।

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *