Pawan Singh: कल मिला टिकट…आज पवन सिंह ने आसनसोल सीट से चुनाव लड़ने से किया इनकार; बोले- विश्वास के लिए पार्टी का आभार

Pawan Singh: भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने आगामी लोकसभा चुनाव के लिए पश्चिम बंगाल की असोनसोल सीट से भोजपुरी स्टार पवन सिंह को चुनाव लडने के लिए टिकट दिया था। लेकिन 3 मार्च को पवन सिंह ने ट्वीट कर चुनाव लड़ने से इंकार कर दिया है। पवन सिंह ने ट्वीट कर कहा कि भारतीय जनता पार्टी के शीर्ष  नेतृतव को दिल से आभार प्रकट करता हूं।पार्टी ने मुझ पर विश्वाश करके आसनसोल का उम्मीदवार घोषित किया।लेकिन किसी कारणवश मैं आसनसोल से चुनाव नहीं लड पाउगा ..

Read also-Lok Sabha Elections:राजस्थान के चुरू से बीजेपी के टिकट पर चुनाव लड़ेंगे पैरालंपिक खिलाड़ी देवेंद्र झाझड़िया

आपको बता दें कि इस पोस्ट के माध्यम से पवन सिंह ने भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रमुख जेपी नड्डा को टैग किया है।बता दें कि लोकसभा चुनाव में पवन सिंह के पहले आरा लोकसभा सीट से चुनाव लड़ने के कयास लगाए जा रहे थे। हालांकि अपने ट्वीट में पवन सिंह ने असोनसोल सीट से चुनाव न लड़ने पर किसी कारण का जिक्र नहीं किया है।

TMC ने किया पवन सिंह पर कटाक्ष…

पवन सिंह के पोस्ट के बाद टीएमसी ने उन पर हमला बोला है। पवन के पोस्ट को रिपोस्ट करते हुए टीएमसी महासचिव अभिषेक बनर्जी ने उन पर कटाक्ष किया अभिषेक आगे बोलते है कि’ ये पश्चिम बंगाल के लोगों की अदम्य भावना और शक्ति। लोकसभा चुनाव 2024 के लिए बीजेपी ने पवन सिंह को आसनसोल से उम्मीदवार घोषित किया था। जहां से चुनाव में TMC ने शत्रुघ्न सिन्हा को उम्मीदवार बनाया है।
आसनसोल से भाजपा ने बनाया था उम्मीदवार
फिलहाल पवन सिंह ने अपने फैशले के पीछे का कारण नहीं बताया है।बता दें कि शनिवार को पवन सिंह ने भाजपा द्वारा आसनसोल से उम्मीदवार बनाए जाने के बाद खुशी जाहिर की थी।पवन ने पोस्ट करते हुए आलाकमान को धन्यवाद भी दिया था। उन्होंने कहा था कि मुझे उम्मीदवार बनाने के लिए वो राष्ट्रीय नेतृत्व का वंदन, चंदन और अभिनंदन करते हैं।

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *