Rajasthan Politics:समाज के हर वर्ग से सुझाव ले रही है बीजेपी, अच्छे सुझावों को घोषणापत्र में शामिल करेंगे

Rajasthan Politics: राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने रविवार को कहा कि बीजेपी एक ऐसी पार्टी है जो मजदूरों, किसानों और समाज के हर वर्ग के लोगों से सुझाव लेती है। उन्होंने कहा कि अगर पार्टी को सुझाव अच्छे लगे तो उन्हें घोषणापत्र में शामिल किया जाएगा।जयपुर में ‘विकसित भारत संकल्प पत्र(Developed India Resolution Letter) सुझाव’ के लिए एलईडी रथों को हरी झंडी दिखाने के लिए आयोजित कार्यक्रम में उन्होंने कहा, “कई पार्टियां हैं लेकिन हमारी पार्टी ने विधानसभा चुनावों के दौरान लोगों से सुझाव लिए, लोग अपने गांवों में क्या चाहते हैं, इसके बारे में सुझाव लिए।सत्ता में आने पर राजनैतिक दल को क्या करना चाहिए इसके बारे में लोगों से पूछा गया। पीएम मोदी का कहना है कि कोई भी व्यक्ति सुझाव दे सकता है। भले ही लोग अशिक्षित हों, उनके पास जीवन का अनुभव है।

 Read also-Anant-Radhika Pre-Wedding:अनंत-राधिका की प्री वेडिंग सेरेमनी में शामिल होने जामनगर पहुंचे एक्टर संजय दत्त

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने BJP को लेकर कही ये बात

हमारी पार्टी वो पार्टी है जो चाहे मजदूर हो, किसान हो, कोई भी अर्थ क्षेत्र में काम करने वाला हो, कोई भी पंचायत के क्षेत्र में काम करने वाला हो, कोई भी सुझाव आएगा, और वो सुझाव अच्छा सुझाव होगा, तो हम अपने घोषणा पत्र (Developed India Resolution Letter में उस सुझाव को लेने वाले हैं।

कोई भी व्यकित पार्टी को सुझाव ..दे सकता है…

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा  कहते है कि राजनैतिक पार्टियां तो बहुत सारी हैं।लेकिन ऐसी राजनैतिक पार्टी, जब विधानसभा के चुनाव हुए सुझाव पेटी का रथों के माध्यम से हमने गांव-गांव से उन सभी लोगों के मन में भाव होता है। मेरी तहसील में, मेरे गांव में, मेरे जिले में क्या होना चाहिए। राजनैतिक पार्टियों पर सरकार आने पर क्या काम करना चाहिए। हमारे देश के प्रधानमंत्री ( PM Modi) कहते हैं हमारा सुझाव व्यक्ति दे सकता है। रास्ते पर चलता हुआ व्यक्ति भी अच्छा सुझाव दे सकता है।

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *