पूर्वी दिल्ली में अवैध शराब की खेप के साथ 1 युवक गिरफ्तार, थाना मयूर विहार टीम ने की कार्रवाई 

1 youth arrested with illegal liquor consignment in East Delhi, Mayur Vihar
Delhi Crime – अजित सिंह – राजधानी दिल्ली(Delhi) में क्राइम (Crime) की घटनाएं तेजी के साथ बढ़ रही हैं वही पूर्वी दिल्ली के मयूर विहार थाना इलाके में गस्त के दौरान टीम ने बड़ी कार्रवाई की है। टीम ने अवैध शराब की खेप के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया। दरअसल क्षेत्र में गश्त कर रही टीम जिसमें HC अजय, HC आसिफ और सीटी शामिल थे। इंस्पेक्टर प्रमोद कुमार ATO, PS मयूर विहार की देखरेख में और ACP रोहताश सिंह, सब डिवीजन/मयूर विहार के समग्र मार्गदर्शन में यज्ञवेंद्र, 22 ब्लॉक, त्रिलोकपुरी बाजार, पूर्वी दिल्ली के क्षेत्र में गश्त कर रहे थे.

Read also- सिलेंडर में ब्लास्ट से एक ही परिवार के पांच लोगों की मौत, 4 की हालत नाजुक

गश्त के दौरान पुलिस टीम ने देखा कि एक युवक दो बड़े सफेद बैग लेकर खड़ा है। पुलिस को देखकर युवक भागने लगा, जिसके बाद पुलिस ने उसका पीछा किया और उसे काबू कर लिया। पुलिस ने जब बैग की तलाशी ली तो उसमें से 160 बोतल अवैध शराब बरामद हुई। युवक की पहचान रोहित निवासी त्रिलोकपुरी, दिल्ली के रूप में हुई। फिलहाल पुलिस ने संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *